Hanuman Chalisa

शिक्षक को क्या दें उपहार, जानिए ज्योतिष के अनुसार

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
गुरु (शिक्षक) ही गोविंद का मिलाप कराते हैं। गुरु, गोविंद से बढ़कर हैं। मन में जो हरि व गुरु को भजता है, उसकी जीवनरूपी नैया पार हो जाती है। नवभक्ति में भी पंचम भक्ति ही सतगुरु (शिक्षक) से वेदों का अध्ययन व ज्ञानरूपी प्रकाश को धारण करना है। 
 
'मंत्र जाप मम दृढ़ विस्वासा। पंचम भजन सो वेद प्रकासा।।'
 
भक्ति का 5वां अंग यही है कि भक्त सतगुरु पर दृढ़ विश्वास कर उनके दिए हुए मंत्र का जाप करें और उनकी बताई युक्ति के अनुसार भजन का अभ्यास करें। वेदों और ग्रंथों में इसी बात पर जोर दिया गया है। 

 
यह भी पढ़ें :  एक शि‍क्षक का पत्र विद्यार्थियों के नाम ...
 
'प्रीत प्रतीत गुरु की करना! नाम रस्याण घर में जरना'
 
अर्थात परमार्थ में उन्नति के लिए सतगुरु के प्रति प्रेम भरोसे तथा नाम की कमाई जरूरी है। 
 
शिष्य को ज्ञान प्राप्ति के लिए सतगुरु की शरण में जाना ही सबकुछ नहीं, बल्कि अपने गुरु (शिक्षक) के प्रति प्रेम, सत्कार व उन पर पूर्ण विश्वास ही गुरु भक्ति और ज्ञान मार्ग की प्रथम सफलता है। 
 
'गुरुमुखि कोटि उधारदा भाई दे नावै एक कणी।।' 
 
सतगुरु अपने कमाए हुए नाम के धन का एक अंश गुरु (शिक्षक) मंत्र के रूप में शिष्य को देता है, वह मंत्र दिखने में बहुत छोटा होता है और यह मंत्र कुछ अक्षरों या शब्दों से बना होता है, परंतु इसमें असीम शक्ति होती है।
 
 
यह भी पढ़ें : शिक्षक दिवस से जुड़ी 10 रोचक बातें, आपको पता होना चहिए
 
जैसे लोहे का बना मामूली-सा अंकुश इतने बड़े और बलवान हाथी को वश में कर लेता है, उसी तरह गुरु मंत्र में केवल देवताओं को ही नहीं, बल्कि स्वयं प्रभु को वश में कर लेने की शक्ति होती है। 'मंत्र' का वास्तविक अर्थ है मन को स्थिर करने वाला अर्थात जो मन की गति को रोक सके। 
 
इतनी बड़ी शक्ति प्रदान करने वाले सतगुरु को हम क्या दें, ये भावना प्रत्येक शिष्य में होती है। सत्य तो ये है कि आप गुरु (शिक्षक) दीक्षा में जो भी भेंट करें, वह गुरु के प्रति स्नेह, श्रद्धा व आत्मविश्वास का प्रतीक ही है। इससे बड़ी भेंट आप नहीं दे सकते। आपका सामर्थ्य नहीं है कि आप गुरु को कुछ दे पाएं, क्योंकि उन्होंने हरि से मिलवा दिया और अब हम क्या दे सकते हैं? फिर भी उनका आशीर्वाद लेने के लिए राशि अनुसार कुछ भेंट अवश्य करें। 

 
यह भी पढ़ें :  हिन्दी निबंध : शिक्षक दिवस
 
मेष-वृश्चिक राशि वाले : लाल वस्त्र भेंट करें। 
 
वृषभ-तुला राशि वाले : सफेद वस्त्र भेंट करें।
 
मिथुन-कन्या राशि वाले : हरा वस्त्र भेंट करें। 
 
कर्क राशि वाले : चांदी भेंट करें।
 
सिंह राशि वाले : तांबा भेंट करें।
 
धनु-मीन राशि वाले : सोना भेंट करें। 
 
मकर-कुंभ राशि वाले : पंचधातु या पंचरत्न भेंट करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख