केटी रामाराव का राहुल पर पलटवार, बोले- वो नेता नहीं, दूसरों के लिखे भाषण पढ़ते हैं...

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (18:39 IST)
KT Rama Rao's counter attack on Rahul Gandhi : तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'बी-टीम' करार देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठजोड़ में नहीं है, लेकिन लोग कांग्रेस के बारे में जरूर सोचते हैं कि वह 'सी-टीम' है जिसका मतलब होता है 'चोर-टीम'।
 
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष रामाराव ने कहा कि राहुल गांधी ‘लीडर’ (नेता) नहीं हैं, बल्कि ‘रीडर’ (पाठक) हैं और पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें मुहैया कराए गए भाषण पढ़ते हैं। उन्होंने कहा, आप कह रहे हैं कि हम भाजपा की ‘बी-टीम’ हैं। हम ‘बी-टीम’ नहीं हैं, बल्कि आप (कांग्रेस) ‘सी-टीम’, ‘चोर-टीम’ हैं।
 
रामाराव ने सवाल किया कि राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उस राज्य में क्यों नहीं गए थे और उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र का दौरा करके क्यों लौट गई थी। राहुल गांधी ने बुधवार को मुलुगू में एक रैली में अपने भाषण में आरोप लगाया था कि बीआरएस भाजपा की ‘बी-टीम’ है और दोनों पार्टियों के बीच गुप्त समझौता है।
 
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए रामाराव ने दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पहले एक बार एक विधायक का वोट खरीदने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था।
 
राज्य में 80000 करोड़ रुपए के बजट में बनी एक सिंचाई परियोजना में एक लाख करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के राहुल के आरोपों का जिक्र करते हुए रामाराव ने कहा कि या तो कांग्रेस नेता को गणित नहीं आता या उनका भाषण लिखने वाले ने ऐसा लिख दिया होगा।
 
उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भाजपा या कांग्रेस नहीं चाहते कि बीआरएस का तेलंगाना के आगे विस्तार हो और वह राष्ट्रीय पार्टी बने। रामाराव ने कहा, भाजपा और कांग्रेस तेलंगाना में दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। मैं राहुल जी और प्रधानमंत्री मोदी जी को शुभकामनाएं देना चाहूंगा।
 
रामाराव ने कहा, भाजपा ने पिछले चुनाव में 105 विधानसभाओं में जमानत गंवा दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से नहीं जीत सकती और राहुल गांधी खुद अमेठी लोकसभा सीट हार गए थे।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख