Hanuman Chalisa

आप कितना जानते हैं अपनी फेवरेट 'नागिन' अनिता हसनंदानी को?

कोपल हेतावल
टीवी की बेहतरीन एक्ट्रेस और 'नागिन' फेम अनिता हसनंदानी ने अपने एक्टिंग करियर में लाखों फैंस बनाए हैं। उनकी क्यूट स्माइल, प्यारी अदाएं और खूबसूरत चेहरा किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। उन्होंने मॉडलिंग से लेकर एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय किया और लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। 
 
37 वर्षीय अनिता ने अपने एक्टिंग करियर में टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। उन्हें दर्शकों का हर जगह प्यार मिला है लेकिन टेलीविज़न ही उनके दुनिया रही है। पेश है उनके बारे में कुछ खास बातें जो उनके फैंस के लिए जानने लायक है। 
 
- अनिता ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर टीवी में एंट्री ली है। उनका पहला सीरियल एकता कपूर का 'कभी सौतन कभी सहेली' था। तभी से एकता से उनकी अच्छी दोस्ती है। 
 
- डेली सोप्स की क्वीन प्रोड्यूसर एकता कपूर की अनिता बहुत ही खास दोस्त हैं। दोनों ने कई सीरियल्स में मिलकर काम किया है। अनिता हमेशा से ही एकता की फेवरेट रही हैं और वे फिलहाल एकता का ही टॉप रेटेड शो 'नागिन 3' कर रही हैं। जिसमें अनिता को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। 
 
- अनिता का पूरा नाम अनिता हसनंदानी रेड्डी है। उन्होंने 14 अक्टूबर 2013 को बिज़नेसमैन रोहित रेड्डी से साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले ढाई वर्ष एक-दूसरे को डेट किया था। अनिता और रोहित एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। 
 
- अब नाम की बात चली है फैंस को बता दे कि उनके कुछ निक नेम्स भी हैं। इसमें अंजली और अनी शामिल हैं। साथ ही बता दें कि एकता कपूर की न्यूमेरोलॉजी एडवाइस की वजह से अनिता ने अपना नाम 'नताशा' भी रखा हुआ है। 
 
- रोहित से शादी के पहले अनिता का अफेयर उनके ऑन-स्क्रीन को-स्टार एजाज़ खान से चल रहा था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इस बारे में एक रियलिटी शो में एजाज़ ने कहा भी था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट किया था। 
 
- अनिता ने शो 'ये है मोहब्बतें' से बहुत नाम कमाया है। दर्शकों ने उन्हें शगुन अरोड़ा के रूप में नेगेटिव किरदार में बहुत पसंद किया। इस शो के लिए 2014 में अनिता ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड इन अ नेगेटिव रोल का अवॉर्ड जीता है। वे 2013 से शो में जुड़ी हुई हैं। 
 
- अनिता ने तेलुगु और हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। हिन्दी में ये दिल, कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 
- अनिता ने कई ब्रांड्स के एड में भी काम किया है। इसमें बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। अनिता ने अपने मॉडलिंग करियर में बीएसअनएल मोबाइल, सनसिल्क, पार्ले, बोरोप्लस, क्रेकजैक, नैचुरल कोकोनट ऑइल, मूव पेन किलर और स्प्राइट जैसे ब्रांड्स के लिए काम किया है। 
 
- एक और खास बात है। अनिता का एक डिज़ाइन वेंचर है 'द बैग टॉक्स' (TheBagTalk.com)  जिसमें उनके डिज़ाइन किए वुमैन बैग्स हैं। अनिता के जन्मदिन पर उनके पति रोहित रेड्डी ने उन्हें यह ऑनलाइन वेनचर गिफ्ट किया था। इसे अनिता और उनके दोस्त तुषार जैन मिलकर चलाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्वर्की, बोल्ड और मैडनेस से भरपूर 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की डार्क दुनिया में छाए बॉबी देओल

POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो 'सम्पत चम्पत', 40 साल पुराने कॉमिक कैरेक्टर्स की वापसी

सिर्फ फुटबॉल नहीं, ये है जिंदगी की फिलॉसफी!, आर्सेनल की जीत पर रणवीर सिंह ने लिखा इमोशनल नोट

'ऑफ कैंपस' में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी? हॉलीवुड एक्ट्रेस को शो में देख कन्फ्यूज हुए फैंस, जानिए कौन हैं मीका अब्दुल्ला

'जोर से बोलो, आवाज नहीं आ रही', पैपराजी ने मांगी सलमान खान से माफी, विवाद का हैप्पी एंड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख