Hanuman Chalisa

क्यों नहीं चल रहा है बिग बॉस का जादू?

Webdunia
बुधवार, 24 सितम्बर 2014 (14:21 IST)
बिग बॉस में लोग शाहरुख, सलमान, अक्षय, रितिक, कैटरीना, प्रियंका, सचिन तेंडुलकर, राहुल गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, सौरव गांगुली जैसी हस्तियों को देखना चाहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ राजी नहीं होंगे और कुछ की फीस देना बिग बॉस के निर्माताओं के बूते की बात नहीं है। लिहाजा पिटे हुए कलाकारों या उन लोगों से काम चलाना होता है जो लाइमलाइट में आना चाहते हैं। धीरे-धीरे यही अनजान चेहरे लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं और बिग बॉस का कार्यक्रम चल पड़ता है। 
 
इस वर्ष चुने गए प्रतियोगियों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। ज्यादातर कलाकार और मॉडल हैं। पहले कुछ उम्रदराज लोगों को भी लिया जाता था, इस बार पुनीत इस्सर और दी‍पशिखा हैं जिनके चेहरों पर फिलहाल नकाब है। पिछले सीजन्स में वे भी नजर आएं जिन्होंने समाज में कुछ उल्लेखनीय काम किया हो। भोजपुरी कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाती थी। नेता और खिलाड़ी भी होते थे। कुछ ऐसे लोग भी होते थे जो भारतीय लगते थे। इस बार चुने गए ज्यादातर भारतीयों में पश्चिमी रंग चढ़ा हुआ है। 
बिग बॉस के शुरुआत में टास्क शुरू कर दिए गए हैं जो बेहद रूटीन किस्म के हैं। ऐसे टास्क हर बार देखने को मिलते है। लिहाजा टास्क से बिलकुल भी मनोरंजन नहीं हो पा रहा है। प्रतियोगी अब तक अपनी आक्रामकता, बुद्धिमता या बेवकूफियों से आकर्षित करने में सफल नहीं रहे हैं। लिहाजा शुरुआती एपिसोड्स बेहद उबाऊ लगे हैं। इस बार यह शो बेहद फीका लग रहा है। वो नमक-मिर्च गायब है जिसके लिए यह जाना जाता है। देखने वाली बात यह है कि कब यह शो सही ट्रेक पर आता है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शमा सिकंदर का एलिगेंट और बोल्ड अंदाज, नेवी ब्लू ड्रेस में बिखेरा जलवा

67 साल के मुकेश खन्ना का खुलासा- क्यों नहीं की अब तक शादी, बताई आध्यात्मिक वजह

पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री, बोलीं- बिना प्यार के अधूरी है जिंदगी

'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले Cannes में छाएंगी तारा सुतारिया, ग्लोबल पहचान की ओर कदम

113 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र, बनाने में लगे थे इतने रुपए

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज