Hanuman Chalisa

बोरियत से भरा बिग बॉस 9

Webdunia
बिग बॉस 9 की टीआरपी रेटिंग सप्ताह दर सप्ताह नीचे की ओर आती जा रही है और इसके मेकर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या किया जाए। दरअसल इस बार शो में इतने मुरझाए चेहरे लिए हैं कि दर्शकों को शो देखने की इच्छा ही नहीं हो रही है। न शो में ऐसा कोई उतार-चढ़ाव आ रहा है जो शो के प्रति आकर्षण पैदा कर सके। 
 
सारे प्रतियोगी पुराने एपिसोड्स देख कर आए हैं और नपे तुले अंदाज में अपने आपको अभिव्यक्त कर रहे हैं। इसलिए शो में वैसे विवाद पैदा ही नहीं हो रहे हैं जैसे पहले हुआ करते थे। कुल मिला कर शो बहुत ही उबाऊ साबित हो रहा है। 
 
वाइल्ड कार्ड के जरिये दो लोगों को एंट्री दी गई है जो शो में घुसते ही चीखने-चिल्लाने लगे। झगड़ने की स्थिति पैदा करने लगे। उनकी कोशिश साफ देखी जा सकती है और ऐसे में भला शो कोई कैसे देख सकता है। उबाऊ लोगों की शो में कमी नहीं है। रिमी सेन, अमन वर्मा, दिगांगना महज शो पीस की तरह हैं। 
 
रात साढ़े दस का समय भी गलत चुना गया है। नौ बजे का प्राइम टाइम सही था। इतनी रात तक लोग केवल इस उबाऊ शो के लिए जागना नहीं चाहते। 
 
जिस दिन सलमान आते हैं उस दिन भले ही ज्यादा लोग शो देख लेते हैं, लेकिन सलमान जैसा स्टार भी अपने कद के अनुरूप भीड़ नहीं खींच पा रहा है। कई बार तो सलमान भी बोर होते हुए दिखाई देते हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले Cannes में छाएंगी तारा सुतारिया, ग्लोबल पहचान की ओर कदम

113 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र, बनाने में लगे थे इतने रुपए

ऋषभ शेट्टी के काम से प्रभावित हुए होम मिनिस्टर अमित शाह, जानें क्या कहा

डॉक्टर बनने का सपना छोड़ बनीं बॉलीवुड की 'मदर इंडिया', नरगिस की अनसुनी कहानी

‘ग्लोरी’ में पुलकित सम्राट की मेहनत देख भावुक हुईं कृति खरबंदा, शेयर किया खास पोस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज