Hanuman Chalisa

बिग बॉस की मजबूरी है सोनाली की वापसी?

Webdunia
क्या बिग बॉस को प्रतियोगी नहीं मिल रहे हैं? क्या वह ऐसे चेहरे नहीं तलाश पा रहा है जिससे ग्लैमर बढ़े। ऐसी विवादास्पद शख्सियत नहीं मिल रही है जो टीआरपी बढ़ाए? शायद यही वजह है कि पहले सप्ताह में ही बाहर हुईं सोनाली राउत को बिग बॉस में फिर एंट्री दे दी गई है। 
 
क्या सोनाली को वापस शो में एंट्री देना बिग बॉस की मजबूरी को नहीं दर्शाता। सोनाली के कारण शो का ग्लैमर बढ़ता है, जो सोनाली के शो से बाहर होने के कारण कम हो गया था। दो-तीन दिन में सोनाली को फिर प्रवेश दे दिया गया। क्या यह शो के नियम के खिलाफ नहीं है कि जिसे एक बार जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया उसे फिर से शो में ला खड़ा कर दिया। 
 
यह सही प्रतियोगिता नहीं है। प्रतियोगियों को ऐसा महसूस हो रहा होगा कि जिसे पहले राउंड में ही बाहर कर दिया गया है उससे फिर मुकाबला करना होगा। क्या सोनाली जैसा व्यवहार दूसरे प्रतियोगियों के साथ भी किया जाएगा? क्या सभी को दूसरा मौका मिलेगा? बिग बॉस में पहले भी ऐसा होता आया है। पिछले साल कुशल और गौहर बाहर हो गए थे और उन्हें फिर शो में प्रवेश दे दिया गया। 
 
बिग बॉस के अपने नियम है और उनमें जैसे चाहे बदलाव आए दिन होते रहते हैं, लेकिन इससे शो की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर, Gold Gala 2026 में मिलेगा बड़ा सम्मान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को आइकॉन मानने से किया इनकार, बोले- अब भी सीख रहा हूं

2027 में आएगा पैन-इंडिया सिनेमा का तूफान, वाराणसी से स्पिरिट तक बड़ी फिल्मों का धमाका

सिर्फ एक्शन नहीं, अब होगा 'हाई-कॉन्सेप्ट' धमाका, पर्दे पर पहली बार दिखेगा सनी देओल का ऐसा अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज