Hanuman Chalisa

फीयर फाइल्स... हो जाइए डरने के लिए तैयार

ज़ी टीवी पर 22 जुलाई से शुरू

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2017 (12:25 IST)
हॉरर फिल्म और टीवी शो को बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन यदि इन्हें ठीक से बनाया जाए तो वरना हॉरर को कॉमेडी बनने में देर नहीं लगती। 'फीयर फाइल्स' के निर्माता सुकेश मोटवानी ने यह बात 'फीयर फाइल' की प्रेस कांफ्रेंस में कही। सुकेश और मौतिक टोलिया का यह टीवी शो 22 जुलाई से ज़ी टीवी पर शुरू होने जा रहा है। 
 
30 एपिसोड की इस सीरिज को एक वीडियो डायरी के फॉर्मेट में पेश किया जा रहा है। सुकेश के अनुसार यह असल जिंदगी की कहानियां होंगी जो रोंगटे खड़े कर देगी। यह शो ऐसी रहस्यमयी और अबूझ घटनाओं पर प्रकाश डालता है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में हो चुकी है। 
 
ज़ी टीवी पर वर्षों पहले प्रसारित हुए 'ज़ी हॉरर शो' को खासी कामयाबी मिली थी। इसके बाद फीयर फाइल्स को भी सफलता मिली। यही कारण है कि इसका नया संस्करण लाया जा रहा है। 
 
इस हॉरर डॉक्यूड्रामा में ऐसी घटनाएं दिखाई जाएंगी जिसमें लोगों का सबसे खौफनाक सपना हकीकत बन गया। हर एपिसोड में अस्वाभाविक घटनाओं को अलग-अलग रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें ऐसे अनुभव भी हैं जिसमें कोई तर्क नहीं दिया जा सकता। अक्सर इस तरह घटनाएं या अनुभव हम अपने परिचित लोगों के मुंह से सुना करते हैं। 
 
सुकेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शो को पेश करने में उनकी टीम ने काफी रिचर्स की। इस तरह की कहानियां विभिन्न माध्यम से जुटाई। चुनिंदा कहानियों का चयन कर इसे अब पेश किया जा रहा है। वे दर्शकों से इंस्टाग्राम, फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से इस तरह के खौफनाक अनुभव साझा करने को भी कह रहे हैं ताकि उनकी कहानी पर एपिसोड बनाया जा सके। 
 
अक्सर इस तरह के शो प्रसारित होते हैं तो कहा जाता है कि ये अंधविश्वास फैलाते हैं। इस सवाल के जवाब में सुकेश ने कहा कि उन्होंने शो को मनोरंजक बनाने की कोशिश की है और सुनी सुनाई घटनाओं पर यह आधारित है। इसे अंधविश्वास के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख