Hanuman Chalisa

बिग बॉस 10 विजेता मनवीर गुर्जर इनामी रकम आधी 'बीइंग ह्यूमन' को देंगे

Webdunia
रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जीत हासिल करने के बाद मनवीर गुर्जर के सामने कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें कोई जल्दी नहीं हैं और कोई भी कदम उठाने से पहले वह एक ‘अच्छे अवसर’ का इंतजार करेंगे। मनवीर को 29 जनवरी की रात ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने बानी और लोपामुद्रा राउत को अंतिम दौर में मात देकर यह खिताब हासिल किया। भविष्य में फिल्म या टीवी करने संबंधी सवाल पर मनवीर ने कहा कि अभी इस पर निर्णय लेना है, लेकिन इसके लिए वह किसी के पास काम मांगने नहीं जाएंगे ।


 
मनवीर ने कहा, ‘‘ मैं पहले सभी एपिसोड देखूंगा, देखूंगा कि मैं किसमें अच्छा हूं। मैं वह अच्छी आदतें अपनाऊंगा जो लोगों को मुझमें पसंद आई और फिर तय करूंगा कि आगे क्या करना है। मैंने बानी से बात की थी, उन्होंने बताया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए गई थीं, लेकिन वह टास्क सही तरीके से नहीं कर पाईं। मैं नहीं चाहता कि मेरे साथ भी ऐसा हो। मुझे जो भी अच्छे मौके मिलेंगे..मैं उनका फायदा उठाउंगा और आगे बढूंगा।’’
 
मनवीर को ‘बिग बॉस’ का खिताब जीतने के साथ ही 40 लाख रूपए की नकद राशि भी इनाम में मिली और उनके पिता ने इस राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा सलमान खान के चैरिटी फाउंडेशन ‘बीइंग ह्यूमन’ का देने का संकल्प जाहिर किया है। नोएडा के रहने वाले मनवीर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी पहली आय का कुछ हिस्सा वह परमार्थ कार्य के लिए दे रहे हैं।


 
एक आम आदमी होने के बावजूद शो का विजेता बनाने के लिए उन्होंने जनता का शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि मनवीर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह शो जीत पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पहले दो सप्ताह में लगा कि यह शो मेरे मतलब का नहीं है। कुछ टास्क थे जिनके बारे में मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगा। लेकिन धीरे-धीरे हर चीज का रास्ता दिखने लगा, जैसे स्थिति को आंकने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देना। मैंने घर में कभी किसी की नकल नहीं की। मैंने अपना खेल ईमानदारी से खेला, सबका मनोरंजन किया और शो में अपना शत-प्रतिशत दिया।’’ 
 
शो में अपने सबसे अच्छे दोस्त रहे मनु पंजाबी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कभी नहीं लगा कि मैंने उनका इस्तेमाल किया। जब भी उन्होंने कुछ कहा, मैंने सुना.। मैंने खेल अपने दिल से खेला दिमाग से नहीं।’’ उन्होंने कहा कि इस शो के बाद वह खुद को पहले से कहीं अधिक मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं।(भाषा) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

एकता कपूर ने दिया 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के नए सीजन का हिंट, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद शाहरुख खान की एक्ट्रेस संग जुड़ा विजय वर्मा का नाम, जानिए कौन हैं आलिया कुरैशी?

कार्तिक आर्यन हैं 'PR किंग'? विजय वर्मा के बयान से मचा बवाल

शाहरुख खान और एटली की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी, लॉक हुई 'जवान 2' की स्क्रिप्ट!

'पति पत्नी और वो दो' का पहला गाना 'रूप दी रानी' रिलीज, डांस नंबर ने मचाया धमाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख