Hanuman Chalisa

आर्य के साथ डेटिंग कभी नहीं की : मिनिषा लांबा

Webdunia
बिग बॉस में आर्य बब्बर ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि मिनिषा लांबा एक समय उनकी गर्लफ्रेंड थी और बिग बॉस शो में हिस्सा लेने के पहले उन्होंने कुछ रणनीति भी बनाई थी। इसको लेकर दोनों में गलतफहमी भी पैदा हुई और शो के होस्ट सलमान खान ने मामले को सुलझाया भी। 
 
मामले को तूल नहीं देना चाहतीं
इस सप्ताह शो से मिनिषा बाहर हुई हैं और उनका कहना है कि आर्य के साथ उन्होंने कभी डेटिंग नहीं की है। फिलहाल मिनिषा ने अपना पक्ष रखा है और लोग आर्य का पक्ष भी सुनना चाहेंगे जब वे शो से बाहर आएंगे। मिनिषा स्पष्ट करती है कि वे इस बारे में ज्यादा बात कर मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में आर्य और मिनिषा के बीच शो में अच्छे संबंध बनते नजर आए। संभवत: आर्य को अपनी गलती महसूस हुई है क्योंकि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर इस तरह मिनिषा के बारे में बातें की। 
 
इस वजह से हुईं बाहर
मिनिषा को लगता है कि वे लोगों का पर्याप्त मनोरंजन नहीं कर पाईं इसलिए शो से उन्हें जल्दी बाहर होना पड़ा। जो लोग गाते हैं डांस करते हैं वे लोगों को अच्‍छे लगते हैं और उन्हें फुटेज भी मिलते हैं। चूंकि मिनिषा यह नहीं कर पाईं इसलिए उन्हें शो से जल्दी बाहर होना पड़ा। 
 
ये तीन बन सकते हैं विजेता
शो में मिनिषा को अच्छा अनुभव रहा। डियांड्रा और उपेन जैसे दोस्त उन्होंने बनाए। वे सिर ऊंचा रख शो से बाहर आई हैं और कभी भी उन्होंने अभद्र व्यवहार या भाषा का इस्तेमाल नहीं‍ किया। झगड़ों से दूर रहीं। ये बात और रही कि शो के अन्य प्रतिभागी उन्हें ठीक से समझ नहीं पाए। खासतौर से पुनीत इस्सर और सुशांत ने मिनिषा के बारे में बुरी बातें कहीं, लेकिन मिनिषा को इससे खास फर्क नहीं पड़ता। मिनिषा का मानना है कि प्रीतम, डियांड्रा और उपेन के विजेता बनने के अवसर सबसे ज्यादा है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

पति पत्नी और वो दो का दूसरा गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज़

रिहाना की आफ्टर पार्टी में ओरी ने मचाया धमाल, ईशा अंबानी और जाह्नवी कपूर के साथ शेयर की मजेदार रील

जब सुबह जॉगिंग के दौरान सड़क पर नेहा पेंडसे के साथ हुई खौफनाक घटना, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

8 रुपए में गुजार देती थीं पूरा दिन, भूख लगने पर पी लेती थीं पानी, नुसरत भरूचा का संघर्ष भरा सफर

क्या सच में 'धुरंधर' के जमील जमाली को मिला 1 करोड़ रुपए का बोनस? राकेश बेदी ने खोला राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज