Hanuman Chalisa

प्रत्यूषा बैनर्जी : ये कारण हो सकते हैं आत्महत्या के!

Webdunia
जिंदगी में चाहे कितनी भी समस्या हो, खुद का जीवन समाप्त कर लेना कभी भी सही कदम नहीं हो सकता है। प्रत्यूषा ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में यह कदम उठाकर सभी को स्तब्ध कर दिया। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। यह हत्या भी हो सकती है, पर पहली नजर में माना जा रहा है कि यह आत्महत्या ही है। आखिर क्या कारण है, जो प्रत्यूषा को यह जिंदगी बुरी लगने लगी। 
 
नंबर एक : बॉयफ्रेंड से विवाद 
प्रत्यूषा बैनर्जी और उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सारी दुनिया को पता था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन उनके बीच ‍काफी विवाद भी होते थे। प्रत्यूषा जहां पहले रहती थीं, वहां आसपास रहने वालों का कहना है कि दोनों के बीच इतने झगड़े होते थे कि आवाज बाहर तक आती थी। नए घर में शिफ्ट हुए तो वहां के लोगों ने भी यही कहा। संभव है कि प्रत्यूषा का फिर राहुल से झगड़ा हुआ हो और कोई बात उन्होंने दिल पर ले ली हो। गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठा लिया हो। 

नंबर दो : काम की तलाश 
'बालिका वधू' जैसे हिट धारावाहिक से प्रत्यूषा ने अपना करियर शुरू किया। 'आनंदी' के रूप में उन्हें पसंद किया गया और वे सफल हो गईं। लंबे समय तक यह धारावाहिक करने के बाद वे इससे अलग हो गईं। बाद में कुछ रियलिटी शो में नजर आईं, लेकिन बड़ा धारावाहिक या फिल्म नहीं मिली। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट एक फिल्म प्रत्यूषा को लेकर बनाने वाले थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। शायद काम न मिलने के कारण वे डिप्रेशन में आ गई हों। हालांकि प्रत्यूषा के साथ काम करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि प्रत्यूषा हंसमुख लड़की थीं और कभी भी उन्होंने काम की चिंता नहीं की। 

नंबर तीन : आर्थिक कारण 
काम न मिलने के कारण आर्थिक समस्याओं से भी प्रत्यूषा घिर गई हों। एक सेलिब्रिटी को मुंबई जैसे शहर में तमाम खर्चे उठाने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्यूषा ने दोस्तों से उधार लिया था। बैंक से भी कर्ज ले रखा था जिसके चलते वे तनाव में थीं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान