Hanuman Chalisa

करोड़पति से हुए रोड़पति

‍कौन बनेगा करोड़पति का दिलचस्प एपिसोड

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2010 (14:59 IST)
PR
कहते हैं लक्ष्मी हर किसी के घर नहीं जाती। वह यह देखती है कि उसकी आँच को संभालने की ताक‍त किसमें है, कौन उसका सही कद्रदान है। ‍कौन बनेगा करोड़पत ि का वह शो कोई नहीं भूलेगा जिसमें मेरठ के प्रशांत बतार करोड़पति होकर फिर सामान्य लखपति बन कर रह गए। प्रशांत इस सीजन के शो के पहले ऐसे प्रतियोगी थे जो एक करोड़ रुपया जीत गए थे। पर लालच बुरी बला।

खेलते-खेलते उन्हें यह मुगालता हो गया कि वे 5 करोड़ के भी हकदार हो सकते हैं। जब उत्तर पता ही नहीं तो क्या जरूरत थी अपनी हेकड़ी दिखाने की? सीधे करोड़ रुपया लेता और आ जाता अपनी जगह। पर नहीं कुछ लोग से शोहरत और सम्मान संभलते नहीं है। प्रशांत को उसके पिताजी के अलावा विशेषज्ञ ने भी सलाह दी थी कि यहाँ गेम को छोड़ देने में भलाई है। अमिताभ बच्चन ने तो सीधे-सीधे चेताया था, पर 5 करोड़ की राशि ने ऐसी फेरी मति कि ना घर के रहे ना घाट के।

वैसे कुछ लोगों को उसका बड़बोलापन भी अखर रहा था। मॉस मीडिया के कुछ कायदे होते हैं। आप व्यक्तिगत रूप से चाहे कैसी भी भाषा इस्तेमाल करते हों लेकिन जब देश की करोड़ों जनता से रूबरू हों तो शब्दों पर नियंत्रण आवश्यक है। यूँ भी देश की नामी शख्सियत आपके सामने हो तो कुछ सभ्यता अपने आप आ जाती है। पर प्रशांत को सुनकर कुछ दर्शकों को अजीब लग रहा था कि यह कैसी जुबान है इसकी?

बहरहाल, बात महज इतनी है कि ‍शिखर पर पहुँचना और पहुँचते ही लुढ़क जाने का अनुभव बड़ा कसैला होता है, इसे इस वक्त प्रशांत से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। प्रशांत ने कहा था, उसके दोस्त उसे बेवकूफ समझते हैं, भलेमानस, खुद ने ही साबित भी कर दिया कि दोस्त कुछ गलत नहीं कहते।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

है जवानी तो इश्क होना है मूवी प्रिव्यू: डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया में फिर लौटे वरुण धवन

नेपोटिज्म पर बेबाक अनन्या पांडे: “मुझे मौके मिले, लेकिन खुद को साबित करना मेरी जिम्मेदारी थी”

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका