Hanuman Chalisa

क्या यही ‘रियलिटी’ है?

Webdunia
PR
रियलिटी शो में फटकार की वजह से‍ शिंजिनी सेनगुप्ता लकवाग्रस्त हो गई और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रियलिटी शो का यह क्रूर रूप सामने आया है। इससे साबित होता है कि इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगी कितने सहमे हुए हैं। जीत के सिवाय उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता।

दरअसल रियलिटी शो सफल और लोकप्रिय होने का शॉर्टकट है, इस वजह से ये दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। टीवी पर आकर प्रस्तुति देने की वजह से आपके बारे में लोग जानने लगते हैं।

यह एक ऐसा मंच है जो उन लोगों को अवसर देता है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद सही लोगों तक नहीं पहुँच पाते, लेकिन विजेता को चुनने की प्रणाली सही नहीं होने की वजह से मामला गड़बड़ हो जाता है। एसएमएस के जरिए चुनाव होता है और कई बार कम प्रतिभाशाली प्रतियोगी भी विजेता बन जाता है। प्रस्तुति देने के बाद एक सप्ताह तक परिणाम का इंतजार करना प्रतियोगी के मन में खौफ पैदा करता है।

बात की जाए जजों की। इन शो में जब जज को परिणाम देना ही नहीं पड़ता तो फिर इन्हें बैठाया क्यों जाता है, यह समझ के परे हैं। शायद जज उन लोगों को राह दिखाते हैं जो संगीत या अभिनय की बारिकियाँ ठीक से समझ नहीं पाते, साथ ही वे प्रतियोगी की त्रुटियों की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हैं ताकि उनके परफॉर्मेंस में सुधार आए। यदि ऐसा है तो इन्हें जज के बजाय कोई और नाम देना चाहिए।

शिंजिनी की हालत बताती है कि प्रतियोगी कितने घबराए या डरे हुए हैं। कमजोर दिल वालों का हाल शिंजिनी जैसा हो जाता है। जज के चेहरों से उन्हें डर लगता है क्योंकि वे सरेआम डाँटते हैं। टीवी के जरिए पूरी दुनिया उन्हें देखती है। जजों को अपनी बात प्यार से रखना और समझाना चाहिए।

माता-पिता की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जीतने का दबाव वे अपने बच्चों पर इतना डालते हैं, मानो यह जीवन-मरण का प्रश्न है। सभी को पहला नंबर के सिवाय कुछ नहीं चाहिए। पहले नंबर की आड़ में उन्हें पैसा और ग्लैमर भी दिखाई देता है।

प्रतियोगिता दबाव मुक्त और खुशहाल वातावरण में हो तो प्रतियोगी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर पाएँगे। उम्मीद है कि अन्य चल रहे कार्यक्रम के जज और प्रतियोगियों के माता-पिता इससे कुछ सबक सीखेंगे।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे

तनीषा मुखर्जी का आलीशान घर देख हैरान हुईं फराह खान, बोलीं- मुंबई में ऐसा नहीं देखा

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान