Hanuman Chalisa

छोटी बहू की वापसी

Webdunia
PR
छोटे परदे के कुछ किरदार हमें इतने अच्छे लगते हैं कि उन्हें हम रोजाना देखते हुए अपने घर का सदस्य मानने लगते हैं। जी टीवी के धारावाहिक ‘छोटी बहू’ के देव और राधिका को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। जब यह धारावाहिक बंद हुआ तो दर्शकों ने फोन, ईमेल और एसएमएस के जरिये कहा कि वे देव और राधिका को फिर देखना चाहते हैं।

जी टीवी के फिक्शन हेड मुकेश मोटवानी कहते हैं ‘जब माँग लगातार बढ़ती गई तो हमने एक बार फिर ‘छोटी बहू’ को आरंभ करने का निर्णय लिया। 15 फरवरी से नई श्रृंखला आरंभ होने जा रही है। इस नई कहानी में देव और राधिका के अलावा सब कुछ नया होगा। नई कहानी, नया सेटअप और नए कलाकार। चूँकि देव और राधिका दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं, इसलिए उन्हें इस नई श्रृंखला में फिर अवसर मिला है।‘

‘छोटी बहू’ की नई श्रृंखला की कहानी रावल नामक जगह से आरंभ होगी। देव और राधिका की दिव्य प्रेम कहानी उस समय से शुरू होगी जब वे बच्चे थे। इस बार देव और राधिका मूक दर्शक नहीं बनेंगे बल्कि ज्यादा मुखर और सक्रिय रूप में नजर आएँगे।

जिस तरह राधा और कृष्ण का प्यार हिन्दू मिथक और लोक परंपराओं में पवित्र माना गया है, उसी शुद्ध, आत्मीय और पवित्र प्यार को देव और राधिका के जरिये दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

छोटी बहू में देव की भूमिका‍ निभा रहे अविनाश सचदेव कहते हैं ‘छोटी बहू से एक बार फिर जुड़कर मैं इतनी खुशी महसूस कर रहा हूँ, जिसे शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह शो फिर आरंभ होगा। जब मुझे इस बारे में बताया गया तो मैं यकीन ही नहीं कर पाया। यह दर्शकों का ही प्यार था जो जी टीवी के इतिहास में पहली बार किसी धारावाहिक ने अपनी वापसी की है। दु:ख केवल इसी बात का है कि पुराने साथी कलाकार इसमें नहीं दिखाई देंगे। उनके साथ काम करते हुए मजबूत रिश्ते बन गए थे।‘

अपने रोल के बारे में वे कहते हैं ‘इस बार भी देव बना हूँ। देव को गोद लिया गया है और उसके असली माता-पिता के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। वह उनका पता लगाने की कोशिश करता है और इसी सफर में उसकी मुलाकात राधिका से होती है।‘

PR


रुबिना दलाईक ‘छोटी बहू’ में राधिका की भूमिका में हैं। वे कहती हैं ‘छोटी बहू न केवल भारत बल्कि विदेश में भी बहुत लोकप्रिय है। यह राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी से प्रेरित जरूर है, लेकिन उससे तुलना करना गलत होगा। मैं खुद भी श्रीकृष्ण की परम भक्त हूँ, लिहाजा इस धारावाहिक से जुड़कर बहुत खुश हूँ।

जहाँ तक मेरी भूमिका का सवाल है तो मैं एक ऐसी लड़की का रोल अदा कर रही हूँ जिसमें गजब का आत्मविश्वास है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह स्कॉलरशिप के जरिये अपने परिवार की मदद करती है। वह बहुत सहनशील है और कान्हा को अपना मित्र मानती है।‘

15 फरवरी से ‘छोटी बहू’ को जी टीवी पर शाम 7.30 से देखा जा सकेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति

Bigg Boss 17 फेम सोनिया बंसल का Cannes डेब्यू, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरा जलवा

Don 3 Controversy: क्या रणवीर सिंह पर गिरेगी गाज? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE सुनाएगा फैसला

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लेकर आ रहे हैं भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'समुक'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान