Hanuman Chalisa

जबान संभाल के और पंकज कपूर

Webdunia
PR
वर्षों पहले ‘जबान संभाल के’ नामक टीवी शो बेहद लोकप्रिय हुआ था। प्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर को भी इससे प्रसिद्धी हासिल हुई थी। शेमारू एंटरटेनमेंट ने हाल ही में एक कार्यक्रम में इस शो की डीवीडी जारी की। पेश है इस शो के बारे में पंकज कपूर से बातचीत :

जबान संभाल के होम वीडियो के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
मैं बहुत खुश हूँ। शेमारू और राजीव मेहरा (धारावाहिक के निर्देशक) ने इस शो की डीवीडी जारी कर बेहतरीन काम किया है। टीवी सीरियल खत्म होने पर लोग उन्हें भूल जाते हैं, लेकिन इस तरह से उनकी डीवीडी निकाली जाए तो वे लोग भी इसे देख सकते हैं जो उस दौरान देख नहीं पाए थे। खासतौर पर नई पीढ़ी इसका आनंद उठा सकती है।

एक बार‍ फिर ‘जबान संभाल के’ धारावाहिक के पुराने कलाकारों से मिलकर कैसा लगा?
शानदार। ऐसा लगा कि 15 वर्ष पुराना समय फिर लौट आया। हमारी पूरी यूनिट एक परिवार की तरह थी और मुझे लगा कि परिवार के ही सदस्यों से मैं मिल रहा हूँ।

‘जबान संभाल के’ की शूटिंग के समय की कौन-सी बात आपको याद आती है?
हम लोगों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। शूटिंग के दौरान हमने साथ में बहुत समय गुजारा क्योंकि हम महीने में कई दिनों तक लगातार शूटिंग करते थे। उस दौरान हुई कई मजेदार बातें याद आती हैं।

क्या आप मानते हैं कि टीवी के पुराने कार्यक्रमों को होम वीडियो के जरिये सामने लाया जाना चाहिए?
जी हाँ। वैसे भी इन दिनों अच्छे हास्य धारावाहिकों की कमी है। केवल एक चैनल ही पूरे दिन कॉमेडी शो दिखाता है। अन्य चैनलों पर हास्य धारावाहिक नजर नहीं आते हैं। हास्य के अलावा भी पुराने दिनों में कई अच्छे धारावाहिक बने हैं, जिन्हें एक बार फिर सामने लाया जा सकता है।

‘जबान संभाल के’ का रीमेक बनाया जाए तो क्या आप इसका हिस्सा बनना पसंद करेंगे?
यह कई बातों पर निर्भर करता है, लेकिन मैं ‍इसका हिस्सा बनना चाहूँगा।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान