Festival Posters

मोनिका महाजन!

Webdunia
- अनहद

PR
सवाल यह नहीं कि बिग बॉस के घर में रह रहे राहुल महाजन मोनिका बेदी से शादी करेंगे या नहीं, बल्कि यह है कि क्या मोनिका बेदी उनसे शादी करने या उनसे दोस्ती रखने के लिए सहमत होंगी? अपनी पुरानी दोस्त पायल के बारे में राहुल ने जिस अंदाज़ से सफाई दी है, वो ज़रा ठीक नहीं लगती।

राहुल ने जो कुछ कहा उसका मतलब यह है कि एक समय पायल रोहतगी के हालात ठीक नहीं थे। रहने-खाने का ठिकाना तक नहीं था और पित्जा खाना तक पायल के लिए बड़ी बात थी। मैंने पायल की मदद की। पायल और मेरी दोस्ती "गिव एंड टेक रिलेशनशिप" थी, जो अब खत्म हो चुकी है।

एक और कहानी यह बयान की जाती है कि राहुल महाजन के दोस्तों ने पायल की खोज एक लोकल ट्रेन से की थी और पायल रोहतगी उस वक्त भूखी थीं। लिहाजा राहुल ने खाना खिलाया और बदले में दोस्ती की। यह कहानी भी राहुल ने खुद बिग बॉस के घर के साथियों को सुनाई है।

पायल के दोबारा बिग बॉस के घर में जाने के बाद उनके और राहुल के बीच बहस हुई। इस बहस ने पायल को उघाड़ कर रख दिया। जिस अच्छी छवि की तलाश में पायल बिग बॉस के घर गई थीं, वह छवि राहुल के एक जुमले ने तहस-नहस कर दी।

ज़ाहिर है यह बात मोनिका को अच्छी नहीं लगी। उन्हें लगा कि राहुल उनके साथ भी वही कर सकता है, जो पायल के साथ कर रहा है। यह भी उन्हें बुरा लगा कि राहुल जो उनसे शादी की बात कर रहा है, तो उसका अंदाज़ एहसान करने वाला है। मोनिका बेदी ने साबित किया है कि उनका चरित्र पायल और राहुल दोनों से ज़्यादा मज़बूत है।

Show comments

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज