Hanuman Chalisa

'राहत' की पूरी हुई चाहत

केबीसी में जीते एक करोड़

Webdunia
PR


केबीसी के सोमवार को प्रसारित एपिसोड में झारखंड के गिरडीह की राहत तस्लीम ने एक करोड़ रुपए जीतकर यह साबित कर दिया कि एक महिला में समझदारी, एकाग्रता और संयम का संगम होता है। राहत के लिए तीन लाख रुपए की राशि भी बहुत बड़ी थी। वह बार-बार कह रही थी इतनी बड़ी राशि मैंने कभी नहीं देखी। लेकिन बावजूद इसके उसने अपना संतुलन नहीं खोया।

अंतिम दौर में वह बेहद सहजता से आगे बढ़ी, यह कह कर कि अगर किस्मत में होगा तो यह राशि उससे कोई नहीं छीन सकता। और उसकी हिम्मत ने उसकी किस्मत चमका दी।

यह रिस्क लगभग वैसी ही थी जैसी पिछले प्रतियोगी प्रशांत ने ली थी, लेकिन अंतर इतना था कि राहत में लालच और गर्वोक्ति नहीं थी। इस रिस्क ने संदेह भी खड़े किए कि कोई भी प्रतियोगी ऐसा कैसे कर सकता है जबकि 50 लाख से सीधे 3 लाख पर आने की गुंजाइश हो। लेकिन संदेह को परे रखकर नजर डालें तो यह दुआओं का खेल अधिक लगा। राहत ने बताया कि वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती है, संभवत: यह रहमत उस पर इसीलिए खुदा ने बरसाई हो।

अंतिम प्रश्न में उसने स्वविवेक से गेम को छोड़ा और सम्मानजनक राशि हासिल की। एक करोड़ रुपए की राशि किसी भी सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के लिए एक सुनहरा स्वप्न ही होती है। राहत ने अपने जीवन में संघर्ष का दौर देखा। अवसर और भाग्य का साथ मिलते ही अपनी काबिलियत को दुनिया के समक्ष सिद्ध कर दिया।

राहत जैसी साधारण महिला आज अपनी असाधारण उपलब्धि से स्वयं चमत्कृत है। एक सीधी-सादी महिला जब अपने नैसर्गिक गुणों के साथ आगे बढ़ती है तो दुनिया को मानना पड़ता है उसकी अप्रतिम प्रतिभा का लोहा। राहत की जीत भारत की हर आम लेकिन वास्तव में सबसे खास महिला की जीत है। वह इस समय दिल से बधाई की हकदार है। क्योंकि उसकी जीत सचमुच असरदार है।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान