'तारक मेहता...' शो से दया बेन आउट? जगह ले सकती हैं ये एक्ट्रेस

Webdunia
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों की पसंद में आज तक नम्बर वन पर है। हालांकि लंबे समय से इसके नए एपिसोड सामने नहीं आ रहे हैं। इसका कारण है शो की दया बेन। जी हां दया बेन यानी दिशा वकानी को कुछ समय पहले ही एक बेबी गर्ल हुई थी और वे मार्च तक मैटरनिटी लीव पर थीं। लेकिन मेकर्स ने उनको छोड़ शो को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है। 
 
दरअसल दिशा जल्द ही शो जॉइन करने वाली थीं लेकिन जब मेकर्स ने उन्हें कॉल किया तो इसका दिशा ने कोई जवाब नहीं दिया। वे शायद अभी अपने परिवार और बेटी के साथ समय बिताना चाहती हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वे अब शो का हिस्सा नहीं होंगी। इसलिए मेकर्स ने बिना देर किए नई दया बेन ढूंढ ली है। 
 
दिशा का शो में बहुत अहम रोल था और मानना पड़ेगा कि उनकी गैर-मौजूदगी में शो पर थोड़ा असर तो हुआ है। अब तक वे शो में दोबारा आने के मूड में नहीं हैं तो मेकर्स ने उनकी जगह गोपी बहू को ढूंढ लिया है। शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू बनी जिया मनेक इस 'तारक मेहता...' में दयाबेन का किरदार निभा सकती हैं। फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई। उम्मीद है कि जल्द ही सभी की फेवरेट दिशा उर्फ दया बेन वापस शो में आ जाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

विनोद खन्ना और फिरोज खान... दो दोस्त... एक ही तारीख को हुए दुनिया से बिदा

फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने पर राज अर्जुन बोले- जल्दबाजी में कभी भी कैरेक्टर को जज नहीं करना चाहिए

प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में मिला था रिजेक्शन, बोलीं- हैंडल करना आसान नहीं होता...

वरुण धवन के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ!

परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर की बात, बोलीं- खुद को साबित करना ही पड़ता है...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख