Festival Posters

मैं चाहती हूं कि लोग मुझसे नफरत करें- हिना खान

Webdunia
एकता कपूर के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के 2' शानदार तरीके से टेलीविज़न पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो की वैम्प 'कोमोलिका' की भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। शो नए अंदाज़ में है तो 'कोमोलिका' का भी नया अवतार होना तो बनता है। इस नई कोमोलिका को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। 
 
इस अवतार में दर्शक पहली बार हिना खान को देख रहे हैं। कई वर्षों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहु का किरदार निभाकर थक चुकी हिना अब नए और बिल्कुल ऑपोजिट किरदार के लिए तैयार हैं। बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी सभी ने उनका बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखा ही था। इस शो में मिल रहे रिस्पांस से हिना खान काफी खुश हैं। 
 
हिना खान का कहना है कि नई 'कोमोलिका' पुरानी वैम्प से बिल्कुल अलग है। पुराने और नए शो के किरदारों के बीच तुलना नहीं होना चाहिए क्योंकि हर एक्टर किरदार को अपने तरीके से निभाता है। हिना ने यह भी कहा कि यही एकता कपूर भी चाहती थीं और इसीलिए इस वैम्प के लुक में नयापन लाया गया है। हिना खान ने आगे की बातचीत में बताया कि शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद कोमोलिका का निगेटिव रोल निभाना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा। क्योंकि मैने इससे पहले नेगेटिव किरदारों को एक्सप्लोर नहीं किया है। 
 
हिना ने आगे की जर्नी के बारे में बताया कि मुझे यकीन है कि यह एक बेहतरीन अनुभव रहेगा। साथ ही काफी चुनौती पूर्ण भी होगा क्योंकि मैं चाहती हूं कि लोगों का दिल जीतने के अलावा वो इस किरदार के रुप में मुझसे नफरत भी करें। आखिर हर एक्टर यह चाहता है कि उसे उसके किरदार के रुप में जाना जाए चाहे वह नेगेटिव ही क्यों ना हो। 'कसौटी जिंदगी के' शो में पहले कमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। वे आज भी उसी नाम से जानी जाती हैं। हिना खान भी लोगों के दिलों में अपनी नई छाप छोड़ना चाहती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

तृप्ति डिमरी बनीं नई पावर परफॉर्मर: छोटे रोल से बड़ी पहचान तक

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख