Hanuman Chalisa

कवि कुमार आज़ाद का शव देख खुद को संभाल नहीं सके माता-पिता, डॉ. हाथी की शवयात्रा में ये सब हुए शामिल

Webdunia
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बेहतरीन एक्टर कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी का 9 जुलाई को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। इससे पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। शो के कलाकारों के अलावा टीवी जगत के कई जाने माने लोग इस खबर से दुखी हुए और उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। 
 
मंगलवार 10 जुलाई को कुमार आज़ाद का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अंतिम संस्कार का समय सुबह 11.30 बजे था लेकिन मंबई में बारिश की वजह से इसमें देरी हो गई। लोग कवि कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर तो पहुंच गए थे लेकिन तेज बारिश के कारण उनके शरीर को लाने में देरी हो गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मीरा रोड स्थित श्मशान घाट पर हुआ। 
 
अचानक हुए इस निधन से परिवार बहुत सदमे में है। कुमार के माता-पिता उनके निधन के समय मुंबई में मौजुद नहीं थे। मुंबई पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपने बेटे का शव देखा वे बिलखकर रो पड़े। परिवार के अलावा कवि कुमार के शो के कलाकार दिलीप जोशी, शैलेष लोढा, अंबिका रंजनकर, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, भव्य गांधी, निधि भानुशादील, सोनालिका जोशी और डायरेक्टर असित भी शामिल हुए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

'भूत बंगला' के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी, फिर मचाएंगे धमाल

जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी, दिखा 'बनारसी स्वैग'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख