सीज़न 3 की नई तीन नागिनें, एकता कपूर के शो 'नागिन 3' को ऐसा मिल रहा है रिस्पांस

Webdunia
छोटे परदे का सबसे पसंदीदा डेली सोप 'नागिन 3' शुरू हो चुका है। एकता कपूर के इस शानदार शो का इंतज़ार फैंस को बहुत समय पहले से था। जैसे ही एकता कपूर ने तीसरे सीज़न की नई नागिनों को इंट्रोड्युस किया, फैंस शो के टेलीकास्ट होने के लिए बैचेन होने लगे। अब शो टेलीकास्ट हो गया है और फैंस शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं। 
 
'नागिन 3' के अब तक दो एपिसोड आ चुके हैं और फैंस का उत्साह देखने लायक है। सोश्ल मीडिया पर शो के रिव्युज़ को लेकर बाढ़ सी आई हुई है। यहां तक कि दर्शकों को तीसरे सीज़न के सिर्फ दो एपिसोड देखकर ही पता लग रहा है कि यह भाग पिछले दोनों भागों से बेहतर होने वाला है। इस बार की नागिनें हैं करिश्मा तन्ना, अनिता हंसनदानी और सुरभि ज्योति। हालांकि सीज़न एक पहले शो के शुरुआत हुई दूसरे सीज़न की फेमस नागिन मौनी रॉय से। 
 
कुछ समय पहले शो का एक प्रोमो जारी किया गया था जिसमें एक इच्छाधारी नागों का जोड़ा होता है। इसमें कुछ लोग नाग को मार देते हैं और नागिन से सारी हदें पार कर देते हैं। शो की कहानी की शुरुआत ही यही है। इसमें यह जोड़ा 100 वर्ष पूरे होने पर अमावस्या की रात को शादी करने वाले थे। इसी बीच कुछ आदमी आए और उन्होंने नाग को मार डाला। साथ ही नागिन के साथ भी गलत व्यवहार किया। अपनी इज्जत और अपने प्यार की हत्या का बदला लेना ही अब नागिन का उद्देश्य था। 
 
पहले एपिसोड में जहां करिश्मा तन्ना के रुप ने सभी को अपना दीवाना बनाया, वहीं दूसरे एपिसोड में अनिता हसनंदानी की एंट्री हुई। इसमें इच्छाधारी नागिन के कई रुप दिखाए जाएंगे और दर्शकों को इसी का इंतज़ार है। अब तक चेतन हंसराज, करिश्मा तन्ना, रजत टोकस और अनिता हसनंदानी को दर्शाया गया। दर्शकों ने 'नागिन 3' की नई कास्ट को बहुत पसंद किया। शो में एक्टिंग के अलावा कहानी, ग्राफिक्स, बेहतरीन नागिन लुक्स सभी को बहुत पसंद किया गया।    
 
दर्शक शो के लिए जितने उत्साहित हैं उतना ही एकता कपूर उन्हें बैचेन कर रही हैं। शो 'नागिन 3' सिर्फ शनिवार और रविवार को ही टेलीकास्ट होगा। यानी लोगों को पूरे हफ्ते शो के अगले एपिसोड का इंतज़ार करना होगा। नाग नागिन की यह सिंपल कहानी इस बार एकता अलग तरीके से पेश कर रही हैं और यही इसकी खासियत है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कमल हासन का फैन स्टेज पर लेकर पहुंचा तलवार, पुलिस ने संभाला मामला

13 साल छोटी गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी से अलग हुए कुशाल टंडन, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

जब अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंकी पांडे को मिले थे पैसे, ऑर्गनाइजर ने कहा था- रोएंगे तो और पैसा मिलेगा

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' के सेट पर डर का माहौल! एक और एक्टर की गई जान

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने आज तक साथ में क्यों नहीं किया काम, किंग खान ने बताई थी वजह!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख