suvichar

दिल्ली में कॉमेडी शो करेंगे सुनील ग्रोवर

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2017 (23:48 IST)
मुंबई। कपिल शर्मा से टकराव के बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर साथी कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ नई दिल्ली में 1 अप्रैल को लाइव शो करेंगे। ग्रोवर ने फेसबुक पर 1 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित आगामी शो का पोस्टर साझा किया।
 
उन्होंने शो का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली 1 अप्रैल को आपसे मिलूंगा। यो।’ इस पोस्टर में वे ‘द कपिल शर्मा शो’ के उनके लोकप्रिय किरदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी के वेश में नजर आ रहे हैं। उनके और कपिल के बीच टकराव के बीच ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कपिल से ‘जानवरों के अलावा इंसानों का भी सम्मान शुरू करने’ को कहा।
 
कपिल के शो में डॉक्टर गुलाटी और रिंकू भाभी के लोकप्रिय किरदार निभा चुके ग्रोवर ने लिखा कि यह एहसास कराने के लिए धन्यवाद कि यह आपका शो था और आपके पास किसी को कभी भी निकालने की शक्ति है। कपिल ने एक फेसबुक पोस्ट में इस झगड़े को ‘नोंकझोक’बताया था लेकिन ग्रोवर ने संकेत दिए कि उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। उन्होंने ग्रोवर से ट्विटर पर माफी मांगी और कहा कि अगर मैंने आपको बिना इरादे के चोट पहुंचाई तो मुझे खेद है। आपको पता है कि मैं आपको कितना पसंद करता हूं। मैं भी दुखी हूं। प्यार और सम्मान। (भाषा) 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'संकल्प' से रूप दुर्गापाल का ओटीटी डेब्यू, बोलीं- प्रकाश झा के साथ काम करना इंस्टीट्यूशन में सीखने जैसा

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में आकांक्षा शर्मा का सिजलिंग अवतार, बोल्ड तस्वीरें वायरल

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया का हुआ तलाक, बेस्टफ्रेंड के एक्स हसबैंड संग एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, इमोशनल लव स्टोरी ने जीता दिल

प्रोड्यूसर के रवैये की वजह से एक महीने से अदा शर्मा के पास नहीं काम, छलका दर्द

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख