Hanuman Chalisa

सन्नी लियोन और पिछली जिंदगी की घटनाओं की आहट

Webdunia
सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविजन पर प्रसारित हॉरर शो आहट सीजन 6 अपनी जबर्दस्त अवधारणा, खतरनाक स्टंट, वास्तविक लोकेशंस और खास विजुअल इफेक्ट्स के लिए मशहूर है। इसने अपनी बेहतरीन कहानियों से दर्शकों को खूब डराया है।
शो में टेलीविजन जगत की कुछ लोकप्रिय सेलीब्रिटीज अपने हास्य परफॉर्मेंस से एक्स्ट्रा तड़का लगाते हैं। सेलीब्रिटीज की इस सूची में एक और नया नाम जुड़ने वाला है और वह है बॉलीवुड अभिनेत्री एवं ग्लैमर डॉल सन्नी लियोन का।
 
कई यादगार फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी हॉट छवि का प्रदर्शन करने के बाद निर्भीक एवं खूबसूरत अदाकारा सन्नी लियोन हॉरर शो में अपने अभिनय से प्रशंसकों को डराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 
प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने शो के साथ सन्नी लियोन के जुड़ाव के विषय में बताया कि सन्नी लियोन ने आहट सीजन 6 की शूटिंग प्रारंभ कर दी है। एपिसोड का प्रसारण अगले सप्ताह किया जाएगा।
 
इस एपिसोड की कहानी के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि सन्नी लियोन अंकिता की भूमिका अदा करेंगी। दरअसल, अंकिता ने लैला का पुनर्जन्म लिया है। लैला अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी, एक व्यक्ति द्वारा पीछा करने के दौरान उसकी हत्या कर दी जाती है। अब अंकिता को उसकी पिछली जिंदगी की घटनाएं डराती हैं। वह इन परिस्थितियों से किस तरह उबरेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
 
खैर, यह दिलचस्प कहानी दर्शकों पर गहरा असर छोड़ेगी जिसे वे  लंबे समय तक याद रखेंगे। आहट में सन्नी लियोन के अद्भुत परफॉर्मेंस को देखना न भूलें, 6 अप्रैल को रात 11 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविजन पर!
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका