टीवी पर राम कपूर के साथ नज़र आएंगी सनी लियोनी

Webdunia
हाल ही में सनी लियोनी ने एक्टर राम कपूर के साथ शो 'कॉमेडी हाई स्कूल' की शूटिंग की। सनी ने बताया कि राम बहुत बढ़िया है और उनका सेंस ऑफ ह्युमर बहुत अच्छा है। 
 
सनी ने शो के दो एपिसोड की शूटिंग की। राम कपूर इस शो के होस्ट हैं। सनी ने बताया कॉमेडी हाई स्कूल के एपिसोड की शूटिंग पूरी कास्ट के साथ करना मजेदार था। खासकर दोस्त राम कपूर के साथ। इनसे मैं काफी समय बाद मिली थी। राम का सेंस ऑफ ह्युमर बहुत अच्छा है और वे मुझे बहुत हंसाते हैं। मुझे लगा ही नहीं कि हम शूटिंग पर है। 
 
इस बारे में राम कपूर ने कहा कि मैं कॉमेडी हाई स्कूल के दो एपिसोड सनी लियोन के साथ शूट करने के लिए काफी उत्साहित था। पूरी कास्ट ने उनके साथ शूट कर काफी मस्ती की। सबसे अच्छा तो यह रहा कि हमारी फिलोसॉफी एक सी है। हम शूटिंग के वक़्त हंसना और मस्ती करना पसंद करते हैं। वे बहुत अच्छी इंसान हैं और उनके साथ काम करना मज़ेदार रहा। 
 
इस शो में गोपाल दत्त, परितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता भी शामिल हैं। शो जल्द ही डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब सीन में जरीना वहाब को अपने क्रश शशि कपूर को बोलना था भैया, बांधनी थी राशि, एक्ट्रेस ने किया यह काम

कभी सलमान खान से शादी करने वाली थीं संगीता बिजलानी, छप गए थे कार्ड

बचपन से एक्टर बनना चाहते थे संजीव कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास पहचान

आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस संग लाखों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

32 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस की घर में मिली सड़ी-गली हालत में लाश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख