गौहर की आंखों से उस समय आंसू टपक पड़े जब काम्या ने उनके हाथों से चाय लेने से इंकार कर दिया। गौहर को रोने से किसने रोका? कुशल के अलावा और कौन हो सकता है। गौहर-कुशल की लव स्टोरी इस समय प्रतियोगियों में भी हॉट टॉपिक है। अरमान, प्रत्युषा और तनीषा बताते हैं कि उनकी इस प्रेम कहानी से दूसरे प्रतियोगी किस तरह आरामदायक महसूस नहीं करते हैं।
नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। बिग बॉस इस बार बदलाव लाते हुए हाउसमेंट्स से उन दो नामों को पूछते हैं जिन्हें वे बचाना चाहते हैं। इस बार जन्नत के साथ-साथ जहन्नुम वासियों को भी नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। बिग बॉस ने साफ-साफ बता दिया कि जिन हाउसमेट्स को कम वोट मिलेंगे वे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। दिन के आखिर में रतन और एंडी ‘अजीब दास्तान है ये’ गाते हैं, नाचते हैं। हाउसमेट्स इस बात का हिसाब लगाते हैं कि किसने किसे वोट दिए होंगे।