सलमान खान ने बिग बॉस 7 के प्रसारण के दौरान ही संकेत दे दिए थे कि इस शो को अगले सीजन में होस्ट करने में उनकी कोई रूचि नहीं है। गौहर-कुशाल और अरमान-तनीषा विवाद के चलते उनका मन खट्टा हो गया था। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने अपने निर्णय पर अब मोहर लगा दी है और उनकी जगह दूसरा होस्ट चुन भी लिया गया है। शाहरुख खान अब इस शो के प्रस्तोता होंगे। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सलमान द्वारा ठुकराए गए कार्यक्रम को शाहरुख शायद ही पेश करें। रणबीर कपूर के नाम की भी चर्चा है। संभव है कि यह शो इस बार कलर्स के बजाय लाइफ ओके या सोनी पर नजर आए। नया सीजन संभवत: सितंबर से शुरू होगा, लेकिन इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं और प्रतियोगियों के नामों पर विचार किया जा रहा है।