Hanuman Chalisa

सलमान से बहस, बिग बॉस से कर दि‍या बाहर मुंहफट प्रियंका को...

Webdunia
बिग बॉस के घर में अब तक तो घर के सदस्य ही आपस में ही एक दूसरे से प्यार, तकरार या बदतमीजी किया करते थे और सलमान खान के आदेशों का पालन करते थे। लेकिन इस बार आया है बिग बॉस सीजन 10 में असली टविस्ट...जी हां, ये टविस्ट वाकई असली है क्योंकि इस बार बदतमीजी सलमान के साथ कर दी गई। दरअसल सलमान के साथ बहस के बाद, इस प्रतिभागी को बिग बॉस से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। ये गुस्ताखी की है बिग बॉस की मुंहफट प्रतिभागी रहीं प्रियंका जग्गा ने। 

हालांकि बिग बॉस कि घर से बाहर हो चुकीं घर की इस पूर्व सदस्य प्रियंका जग्गा का कहना है कि उन्हें बिग बॉस से निकाला नहीं गया है बल्कि उन्होंने खुद बिग बॉस से बाहर आने के लिए ऐसा किया है। दरअसल शो में वीकेंड के वार के दौरान सलमान से हुई मुलाकात में उन्होंने सलमान के साथ गलत लहजे में बात की, जिसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और प्रियंका को घर से बाहर निकल जाने के लिए कहा। 
 
सलमान का कहना था कि प्रियंका घर में सबसे ज्यादा बुरा बर्ताव करती हैं और गाली भी देती हैं, जिस पर प्रियंका का जवाब था कि वे ऐसा करना जारी रखेंगी और ज्यादा करेंगी। बस प्रियंका के इसी जवाब पर सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रियंका को यह कहते हुए घर से जाने को कह दिया, कि इस तरीके से मेरे साथ बात मत करो, यह व्यवहार यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
बिग बॉस एपिसोड में इसके बाद प्रियंका को रोते हुए घर से बाहर जाते दिखाया है। हालांकि प्रियंका का कहना है कि वे बीमार थीं और बिग बॉस के घर में उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई साथ ही खाना भी सही नहीं मिला। वे वहां रहना ही नहीं चाहती थीं और बिग बॉस के घर से बाहर आने का उनके पास और कोई विकल्प नहीं था।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रिश्तों की गर्माहट और बदलते दौर की कहानी लेकर आ रही है फिल्म 'बैलेंस', दिखेगा रोहिताश्व गौड़ का नया अवतार

नेटफ्लिक्स पर छाई 'कर्तव्य', सैफ अली खान की फिल्म बनी ग्लोबल सेंसेशन

शाहरुख खान की 'किंग' के सेट पर भारी सुरक्षा, AI फैन एडिट के वायरल होने से मेकर्स की बढ़ी टेंशन

जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, बैरिकेडिंग टूटने से मची अफरा-तफरी

द इंडिया स्टोरी: खेती के ज़हर पर बनी फिल्म, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े पहली बार दिखेंगे साथ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख