पहलवान विनेश फोगाट पर सबकी निगाहें, कल इतने बजे उतरेंगी मैदान में

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (21:26 IST)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ सबसे देर से जुड़ी पहलवान विनेश फोगाट एक्शन में भी सबसे देर से देखी जाएंगी महज ओलंपिक खत्म होने के तीन दिन पहले। कल सुबह 8 बजे 53 किलो ग्राम वर्ग में वह अपना पहला मैच खेलेंगी। 
 
इसके बाद अगर वह क्वालीफाय हुई जिसकी आशा भी है, तो 9 बजे करीब इस वर्ग का क्वार्टरफाइनल भी खेलेंगी और अगर आगे जाती है तो दोपहर 3.25 बजे सेमीफाइनल खेला जाएगा।
 
विनेश फोगाट के विदेशी कोच वॉलेर अकोस का मानना है कि यह भारतीय पहलवान स्पष्ट सोच के साथ तोक्यो जा रही है और उनके खेल में कोई कमी निकालना मुश्किल है।
 
भारतीय दल में पदक की प्रबल दावेदारों में से एक विनेश को अपने वर्ग (53 किग्रा) में शीर्ष वरीयता दी गयी है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इस साल अजेय रही है और इसलिए उन्हें शीर्ष वरीयता मिलना चौंकाने वाला फैसला नहीं है।उन्हें आखिरी बार फरवरी 2020 में एशियाई चैंपियनशिप में मायु मौकेदा से हार का सामना करना पड़ा था।
 
स्पष्ट सोच के साथ उतरेंगी विनेश- कोच अकोस
हंगरी के कोच अकोस का मानना है विनेश खेल की शानदार छात्रा है और उन्हें विश्वास है कि टोक्यो में वह स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला करेगी।
 
अकोस ने कहा, ‘‘उसकी सोच स्पष्ट है। उसका आक्रमण और जवाबी हमला पहले से बेहतर हो गया है। बाहर जो रणनीति तैयार की जाती है उन पर वह अच्छी तरह से अमल करती है क्योंकि वह किसी तरह के दबाव में नहीं रहती। कई बार वह ऐसा नहीं कर सकती लेकिन वह पहले से काफी बेहतर है। ’’
अकोस फरवरी 2019 से विनेश के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय पहले भी अच्छी पहलवान थी लेकिन अब वह अलग स्तर पर पहुंच गयी हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। वह हर दिन बेहतर होती जा रही है। वह शारीरिक और रणनीतिक तौर पर अधिक बेहतर हो गयी है। उसका पांव का रक्षण बेहतर हो गया है। वह अपने खेल के प्रति अधिक सजग हो गयी है। ’’
 
अकोस ने कहा, ‘‘विनेश हर चीज में अच्छी है। मुझे उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला लड़ेगी। ’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

अगला लेख