क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज, दीपिका-प्रवीण ने जगाई पदक की उम्मीद

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (08:03 IST)
मुख्य बिंदु 
  • क्वार्टर फाइनल में भारतीय तीरंदाज
  • मिश्रित युगल वर्ग दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की शानदार जीत
  • चीनी ताइपै की टीम को 5-3 से हराया
  • दीपिका-प्रवीण ने जगाई पदक की उम्मीद
  • ओलंपिक में पहली बार मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा
टोक्यो। भारत ने तोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में शनिवार को शानदार शुरूआत की जब दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
पहला सेट एक अंक से गंवाने के बाद भारतीय टीम 1-3 से पिछड़ रही थी और उसे हर हालत में तीसरा सेट जीतना था। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ खेल रहे जाधव और दीपिका ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने लिन चिया एन और तांग चिन चुन के खिलाफ यह मुकाबला 5-3 से जीता।

अब उनका सामना दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मिश्रित युगल तीरंदाजी स्पर्धा पहली बार ओलंपिक में खेली जा रही है।

जीत के बाद दीपिका ने कहा कि हमें हर हालत में तीरंदाजी में ओलंपिक पदक जीतना है और हम उसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आत्मविश्वास की जरूरत है। अनुभव और मेहनत का तालमेल जरूरी है। यह सोचकर खेल रहे हैं कि यह हमारा आखिरी ओलंपिक है, यह आखिरी मौका है। हम पदक जीतने ही आये हैं।
 


भारत की पदक उम्मीद दीपिका कुमारी शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही थीं। इस दौर में अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

कोलकाता की खिताबी जीत में हमेशा साथ रहे गौतम गंभीर को सुनील नारायण ने उठाया, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Final इतना एकतरफा होगा किसी ने सोचा ना था, फैंस हुए बोर

24.5 करोड़ में खरीदे गए स्टार्क बने कोलकाता के लिए तुरुप का इक्का, प्लेऑफ में की वापसी

10 साल बाद तीसरी बार बना विजेता कोलकाता, हैदराबाद को 8 विकेटों से रौंदा

113 रनों पर सिमटी हैदराबादी पारी, कोलकाता को IPL 2024 जीतने के लिए मिला मामूली लक्ष्य

अगला लेख