Tokyo Olympics: विराट-रोहित सहित पूरी टीम इंडिया ने एक सुर में कहा #Cheer4india

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (19:11 IST)
जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे टोक्यो ओलंपिक नजदीक आ रहा है। खेलों के इस महाकुंभ को लेकर दुनियाभर के एथलीट और खेल प्रेमी नजरें लगाए ओलंपिक के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई से होगा और 8 अगस्त तक टोक्यो में खेलों की धूम मची रहेगी।

इंडियन क्रिकेट टीम ने भी दी शुभकामनाएं

भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय एथलीट को शुभकामनाएं दी हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी एथलीट्स का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में खिलाड़ियों का समर्थन बढ़ाने के लिए चीयर फॉर इंडिया का स्लोगन शुरू किया है। इसी स्लोगन को टीम इंडिया के खिलाड़ी वीडियो में बोलते नजर आए।

ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अभी तक कुल 28 मेडल अपने नाम किए हैं। इसमें 9 गोल्ड, सात सिल्वर और 12 कांस्य पदक शामिल है। इस बार गोल्ड मेडल के मुख्य दावेदारों में बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु और बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम, मुक्केबाज अमित पंघल, शूटर मनु भाकर से देश को पूरी-पूरी उम्मीद है।  

120 से ज्यादा खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई

जानकारी के लिए बता दें कि, भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। हालांकि, अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख