Tokyo Olympics: भारत के अर्जुन और अरविंद नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स के सेमीफाइनल में

Webdunia
रविवार, 25 जुलाई 2021 (10:04 IST)
टोक्यो: भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पुरूषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 का समय निकाला। अर्जुन बोअर की और अरविंद स्ट्रोकर की भूमिका में थे। शुरूआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले कल दूसरी हीट में उतरी भारतीय जोड़ी ने छह टीमों की स्पर्धा में 6:40.33 का समय निकाला और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी।

रेपेशाज दौर से टीमों को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलता है। इसमें छह में से तीन टीमें सेमीफाइनल में और बाकी तीन क्लासीफिकेशन दौर में चली गई।

नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स वर्ग में दो खिलाड़ी एक नाव में होते हैं और दो दो चप्पू का इस्तेमाल करते हैं। हर पुरूष प्रतिभागी का अधिकतम वजन 72.5 किलो और औसत वजन 70 किलो होना चाहिये। महिला वर्ग में अधिकतम वजन 59 किलो और औसत 57 किलो होता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख