Tokyo Olympics 2020 : सिल्‍वर से Ravi Dahiya को नहीं है संतोष, बोले- पेरिस में गोल्‍ड पर रहेगा फोकस

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (23:54 IST)
नई दिल्ली। युवा भारतीय पहलवान रवि दहिया ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक में वे शायद रजत पदक जीतने के ही हकदार थे, लेकिन वह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का अपना सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पुरुष वर्ग के 57 किग्रा फाइनल के बाद कहा कि यह रजत पदक उन्हें कभी संतोष नहीं देगा हालांकि उनका प्रदर्शन भारतीय कुश्ती के लिए काफी मायने रखता है।
ALSO READ: Tokyo Olympic : ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर PM मोदी ने एक-एक कर हॉकी खिलाड़ियों की तारीफ की
दहिया ने जापान की राजधानी से फोन पर कहा कि मैं रजत पदक के लिए टोक्यो नहीं आया था। इससे मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी। शायद इस बार मैं रजत पदक का ही हकदार था क्योंकि युगुएव आज बेहतर पहलवान थे। उन्होंने कहा, मैं जो चाहता था, वह हासिल नहीं कर पाया।

दहिया ने विश्व चैंपियन युगुएव के रक्षण को तोड़ने के लिये अपनी तरफ से भरसक प्रयास किया लेकिन रूसी पहलवान ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

दो बार के मौजूदा एशियाई चैंपियन ने कहा कि उनकी शैली बहुत अच्छी थी। मैं अपने हिसाब से कुश्ती नहीं लड़ पाया। मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर सकता हूं। उन्होंने बहुत चतुरता से कुश्ती लड़ी। दहिया से जब पूछा गया कि उनका रजत पदक भारतीय कुश्ती के लिए क्या मायने रखता है तो वे उत्साहित हो गए।
ALSO READ: भारतीय हॉकी में पदक का इंतजार खत्म, पहलवान दहिया ने दिलाया दूसरा रजत पदक
उन्होंने कहा कि वह तो ठीक है लेकिन रजत पदक लेकर चुप नहीं बैठ सकता। मुझे अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी और अपनी तकनीक पर काम करना होगा तथा अगले ओलिंपिक खेलों के लिए तैयार रहना होगा।
 
रवि के पिता राकेश ने उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिए काफी बलिदान दिए। वे अब भी परिवार को चलाने के लिये पट्टे पर लिए गये खेतों पर काम करते हैं। हरियाणा सरकार ने उनके लिए 4 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है और दहिया ने कहा कि वे केवल पैसे के बारे में नहीं सोच रहे थे और उनका ध्यान केवल ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर था। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वे अपने पिता पर खेतों में काम नहीं करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।
ALSO READ: इतिहास रचने के बाद खिलाड़ियों पर धन वर्षा, इन दो राज्यों ने किया 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान
दहिया ने कहा कि उन्हें काम करने में खुशी मिलती है। यह उन पर निर्भर है कि वह आराम चाहते हैं या नहीं। मैं उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाऊंगा। उन्होंने कहा, मेरे गांव ने तीन ओलंपियन दिए हैं और वे मूलभूत सुविधाओं का हकदार है।

दहिया ने कहा कि मैं नहीं बता सकता कि पहले क्या चाहिए। गांव को हर चीज की आवश्यकता है। हर चीज महत्वपूर्ण है, चाहे वह अच्छे स्कूल हों या खेल सुविधाएं। दहिया का गांव नाहरी दिल्ली से 65 किमी दूर है, लेकिन वहां अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख