सविता पुनिया से लेकर कप्तान तक के छलके आंसू, ब्रिटेन ने भी माना भारत का लोहा (PICS)

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (10:55 IST)
टोक्यो:ब्रॉन्ज मेडल मैच हारकर भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन उन्होंने जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक्स में वापसी की है वह एक नजीर है। 
 
क्या आप कल्पना भी कर सकते हैं कि जो टीम अपने पहले 3 मैच हार जाए वह सेमीफाइनल तक का सफर तय करले , नहीं ना। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ठीक ऐसा ही किया है। 
 
यह ओलंपिक भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अविश्वसनीय रहा है। लगातार 3 मैच नीदरलैंड्स, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन से हारने के बाद भारत ने आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को लीग मैच में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
 
इसके बाद भारत ने इतिहास रचकर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अर्जेंटीना के खिलाफ भारत 1-2 से हारा और अब कांस्य पदक मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने उन्हें 4-3 से मात दी।
 
यह टोक्यो गुरजीत कौर, वंदना कटारिया, नेहा गोयल और कप्तान रानी रामपाल के संघर्षो के लिए जाना जाएगा। आज के मैच में भारत पर पहले ही मनोवैज्ञानिक दबाव था और ग्रेट ब्रिटेन क्लियर फेवरेट मानी जा रही थी। लेकिन भारत ने रियो ओलंपिक के पूर्व विजेता को कड़ी टक्कर दी।
 
2-0 की बढ़त बनाने के बाद गुरजीत कौर ने 2 पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी करवायी। इसके बाद वंदना कटारिया के मैदानी गोल से भारत आगे हुआ। तीसरा और चौथा क्वार्टर भारत ने गलतियां की लेकिन ब्रिटेन भारत को सिर्फ 1 गोल से हरा पाया।
 
यह बात ब्रिटेन भी जानता है कि भारत ने आज उसकी टीम को काफी टक्कर दी है। यही कारण है कि ब्रिटेन हॉकी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भारतीय महिला टीम को एक कड़ा प्रतिद्वंदी बताया गया।
<

What an amazing game, what an amazing opponent @TheHockeyIndia you've done something special at #Tokyo2020 - the next few years look very bright  pic.twitter.com/9ce6j3lw25

— Great Britain Hockey (@GBHockey) August 6, 2021 >
हालांकि मेडल के इतने करीब होने के बाद सभी भारतीय महिला खिलाड़ियों को अंत में हार का धक्का लगा और कुछ स्तब्ध थी तो कुछ मैदान पर ही रोने लगी। गोलकीपर सविता पुनिया जो इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एक दीवार जैसी बनी रही आज बिलख कर रो रही थी। महिला खिलाड़ियों का दुख इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।
<

दिन-रात की मेहनत और लगन के बाद#Olympics में लम्बा सफ़र तय करने के बाद
सफ़लता न मिले
तो
आँसू छलकना लाज़मी है

पर ये याद रखना #womenhockeyindia कि तुम्हारे प्रदर्शन ने न सिर्फ़ भारत का सर ऊंचा किया है

बल्कि हॉकी की छड़ी उठाने के लिए लाखों लड़कियों को प्रेरित भी किया है

जय हो  pic.twitter.com/EC5CW3JUnG

— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) August 6, 2021 > <

It's heartbreaking to watch them crying.
Well played girls 
Great performance in #TokyoOlympics #womenhockeyindia pic.twitter.com/zSlKgCLOVg

< — Raj Gupta (@RajGupta_20) August 6, 2021 > <

Well played girls, you have already achieved many achievements in the history of indian womens hockey, so proud of you all #womenhockeyindia #SavitaPunia pic.twitter.com/blC0650H2v

< — Rishabh Pant Fan Club (@rishabpantclub) August 6, 2021 > <

 

< <

#womenhockeyindia DON'T WORRIED The one who fights even after losing, this is the real victory. #BajrangPunia #fridaymorning
Well Played Girls
बजरंग पूनिया pic.twitter.com/REBXY99D8f

— Riya Netam (@NitamRiya) August 6, 2021 > <

You won our hearts
Well played girls, we are proud of you! @imranirampal @savitahockey @TheHockeyIndia #olympicsinhindi #hockey #womenhockeyindia pic.twitter.com/zQS2EQ1pK2

< < — Monika (@Monika_19_09) August 6, 2021 >
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया