ऑस्ट्रेलिया के 7 पेनल्टी कॉर्नर रोके, सोशल मीडिया पर फैंस ने सविता पुनिया को बताया वॉल तो किसी ने कहा मां दुर्गा

Webdunia
सोमवार, 2 अगस्त 2021 (15:01 IST)
भारतीय महिला हॉकी के लिए हर दिन नित नए सितारे चमक रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से हुए मुकाबले में वंदना कटारिया ने सुर्खियां बटोरी थी तो आज गोलकीपर सविता पुनिया ने बता दिया कि वह है महिला हॉकी की दीवार। 
 
अक्सर हॉकी और फुटबॉल जैसे खेल में फॉर्वर्ड खेल रहे खिलाड़ियों का ही बोल बाला रहता है। कल ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए मैच में भारत के श्रीजेश ने शानदार डिफेंस दिखाया लेकिन आज सविता पुनिया ने एक नहीं 2 नहीं ऑस्ट्रेलिया के पूरे 7 पेनल्टी कॉर्नर विफल कर दिए। 
 
खासकर गोलकीपर सविता पुनिया के लिए मैच के अंतिम क्षण बहुत मुश्किल रहे जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिलसिलेवार हमले को रोका। पहले तो उन्होंने बाएं घुटने से गेंद को रोका इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ने खतरनाक तरीके से टैकल किया था। 
 
इसके बाद तो सविता पुनिया ने और जबरदस्त प्रदर्शन किया ऑस्ट्रेलिया ने इस बार रणनीति बदली और सीधे गेंद को ना फेंक कर दाएं तरफ की खिलाड़ी को गेंद दी। यहां पर जब खिलाड़ी ने गोल दागना चाहा, सविता ने गेंद अपने पंजे से कलात्मक तरीके से दबाए रखी। इसके बाद गेंद भारत को मिल गई। 
 
< — Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2021 > <

Defended 7 penalties and several goals Like a BOSS Against world champion Australia..
.
.
Take a bow for SAVITA PUNIA the UNBREAKABLE Wall of INDIAN WOMEN'S HOCKEY #SAVITA_PUNIA#UNBREAKABLE pic.twitter.com/bBGZZK48TA

< — Aakash Vanii (@AAKASH_VANII) August 2, 2021 > <

Savita, the savior! #SavitaPunia #savita #IndvAus #Tokyo2020 pic.twitter.com/sGSJUrNU5q

< — Satish Acharya (@satishacharya) August 2, 2021 > <

Savita Punia today pic.twitter.com/LM3Ea1Rrqy

< — /-\l-lLUHO (@Ragnar10i) August 2, 2021 > <

To be honest, #SavitaPunia reminded me of Maa Durga  #Olympics pic.twitter.com/3BMr7LFHmf

< — Tushar Kant Naik  (@Tushar_KN) August 2, 2021 >इसके अलावा दो मैदानी गोल भी सविता पुनिया ने रोके, ऐसे में देखा जाए तो उनके डी में रहते हुए कुल 9 प्रयोसों में से एक भी बार गेंद गोल पोस्ट में नहीं जा पायी। टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल मेँ अब भारतीय महिला हॉकी टीम  का सामना अर्जेंटीना से होगा। इस मैच में भी सविता पुनिया से काफी उम्मीदें रहेंगी क्योंकि अर्जेंटीना की टीम आक्रमक खेले के लिए जानी जाती है। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख