गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सोमवार को आएंगे भारत, स्वागत की जोरदार तैयारियां

Webdunia
रविवार, 8 अगस्त 2021 (08:51 IST)
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) सोमवार को भारत आ रहे हैं। जेवलिन थ्रोअर नीरज ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता है। नीरज के भव्य स्वागत के लिए देश में जोरदार तैयारियां की जा रही है।
 
नीरज चोपड़ा सोमवार को शाम करीब 5:15 बजे एयर इंडिया के विमान से दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से नीरज सीधे दिल्ली कैंट इलाके में स्थित राजरीफ स्पोर्ट्स सेंटर जाएंगे। यहां उनके स्वागत के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
 
नीरज ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय है। साथ ही अभिनव बिंद्र के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में र्स्वण पदक जीतने वाले वे दूसरे खिलाड़ी है। अभिनव ने बिजिंग ओलंपिक में गोल्ड जीता था।
 
स्टार भारतीय पहलवान और कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया भी सोमवार शाम को भारत पहुंचेगे। इसी दिन भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का दल भी स्वदेश लौटेगा।
 
आज ओलंपिक खेलों का समापन हो रहा है। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया इसमें भारत की तरफ से ध्वज वाहक होंगे। ओलंपिक इतिहास में भारत के लिए यह बेहतरीन ओलंपिक रहा और इसमें उसने 1 गोल्ड समेत 7 पदक जीतकर नया इतिहास रचा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख