Tokyo Olympics: टेबल टेनिस में हाथ लगी निराशा, पहले ही दौर में हारी मनिका बत्रा और शरत कमल की जोड़ी

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (10:21 IST)
टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में पदक जीतने की भारत की उम्मीदों पर शनिवार को पानी फिर गया जब अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा मिश्रित युगल वर्ग के अंतिम 16 में हार गए।

भारतीय जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के लिन युन जू और चेंग आई चिंग ने 11.8, 11.6, 11.5, 11. 4से हराया। पहले दो गेम में 5.1 और 5.3 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय जोड़ी लय कायम नहीं रख सकी।

क्वालीफाइंग प्रतिस्पर्धा से ओलंपिक में जगह बनाने वाली 19 वर्षीय लिन के फ्लैंक्स का 12वीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सामना नहीं कर सकी। फोरहैंड और बैकहैंड से उनके लाजवाब ड्राइव का कोई जवाब नहीं था।

Manika Batra


भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 5.1 की बढत बनाई लेकिन इसके बाद लिन और चेंग ने लगातार आठ अंक हासिल कर लिये।

शरत और मनिका ओलंपिक के लिये रवाना होने से पहले राष्ट्रीय शिविर में सिर्फ तीन दिन साथ खेले थे। दोनों ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक की उम्मीद जगाई थी।

मनिका और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में उतरेंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख