भारतीय पर्यटन विकास निगम के बारे में 10 बातें, जानिए कैसे करता है काम

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (14:16 IST)
अक्टूबर 1966 में भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) की स्थापना हुई थी। इसकी स्थापना भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हुई थी। आओ जानते हैं इस संबंध में 10 खास बातें।
 
1. आईटीडीसी देश में प्रगतिशील विकास, संवर्धन, और पर्यटन के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाता है। 
 
2. भारतीय पर्यटन विकास निगम के देश के हर राज्य और मह्वपूर्ण क्षेत्रों में होटल और ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।
 
3. भारतीय पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित सफारी लॉज में पर्यटकों के लिए वातानुकूलित आवास की सुविधा है।
 
4. भारत सरकार का पर्यटन विभाग, भारतीय पर्यटन विकास निगम तथा राज्य पर्यटन विकास निगम सभी पर्यटन क्षेत्रों और संगठनों की सहायता करते हैं।
 
5. 2016 के एक शोधानुसार पर्यटन विभाग जीडीपी में 9.6% की भागीदारी रखता है जो विश्व के अन्य देशों की जीडीपी में 7वें स्थान पर है।
 
6. 2016 के एक शोधानुसार यह पर्यटन निगम 403 लाख से भी अधिक नौकरियां पैदा करता है जो भारत के कुल रोजगार में 9.3 का योगदान है।
 
7. यदि आप देश के किसी भी हिस्से में घुमना चाहते हैं तो भारतीय पर्यटन विभाग या भारतीय पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हो।
 
8. निगम पर्यटकों के लिए विभिन्‍न स्‍थानों पर होटल, रेस्‍टोरेंट चला रहा है और साथ ही परिवहन सेवाएं प्रदान कर रहा है। 
 
9. निगम पर्यटक प्रचार साहित्‍य की प्रस्‍तुति, वितरण एवं बिक्री में भी कार्यरत है और पर्यटकों को मनोरंजन व शुल्‍क मुक्‍त खरीददारी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
 
10. इसके अन्य कुछ कार्य गाड़ी किराए से उपलब्ध करवाना, हवाई टिकट बुक करवाना और मुद्रा परिवर्तन करवाना भी है। इसके अलावा यह निगम  होटल, रेस्ट्रॉन्ट बनवाना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग जुटाना और बाजार अनुसन्धान व सांख्यिकी संभालने का कार्य भी करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अहमदाबाद विमान हादसे में अमिताभ बच्चन के करीबी के बेटे की मौत, बिग बी बोले- मेरे परिवार को एक और गहरा सदमा...

सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा

संजय कपूर एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कर गए यह काम, हर महीने मिलते हैं इतने लाख रुपए

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, इस वजह से लंदन से पार्थिव शरीर को लाने में हो रही देरी

अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का भी निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख