Dharma Sangrah

Tripura Assembly Election : वाम गठबंधन ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का किया वादा

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (20:00 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चे ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें सत्ता में आने पर 2.5 लाख नई नौकरियों के साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया गया है।

इसके साथ ही निर्धन वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन और सरकारी कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने का भी वादा किया गया है। 15 पृष्ठों के घोषणा पत्र में छंटनी किए गए 10323 शिक्षकों की बहाली, संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने और जनजातीय परिषद को अधिक स्वायत्तता देने का भी वादा किया गया है।

वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार ने आरोप लगाया कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद त्रिपुरा में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। उन्होंने कहा, भाजपा-आईपीएफटी सरकार में लोगों के मतदान के अधिकार को छीन लिया गया जबकि आवाज उठाने की लोगों की स्वतंत्रता खो गई है। वाम मोर्चा अगर चुनाव जीतता है तो वह लोकतांत्रिक मूल्यों को बहाल करेगा।

उन्होंने कहा, अगर वाम मोर्चा को लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो हम अगले पांच साल में 2.5 लाख नौकरियों के अवसर सृजित करेंगे। कार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है, तो उन्हें सामाजिक पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने की स्थिति में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।

त्रिपुरा में 1,88,494 सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी हैं। वाम मोर्चे ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गरीबों को हर साल 200 दिन काम देने का भी वादा किया। त्रिपुरा की 60 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को मतों की गिनती की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख