Tripura Election : माणिक सरकार ने कहा- त्रिपुरा में BJP के कुशासन के कारण साथ आए कांग्रेस और माकपा...

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (20:34 IST)
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के चलते विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक साथ आए हैं। त्रिपुरा की 60 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा।

दक्षिण त्रिपुरा जिले के जुलाईबाड़ी इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए माणिक सरकार ने कहा, माकपा ने राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों से हाथ मिलाने का आह्वान किया था। पूर्वोत्तर राज्य में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए हमें कांग्रेस तथा एक और पार्टी से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

माणिक सरकार ने कहा कि भाजपा डरी हुई है और यह आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है कि माकपा और कांग्रेस कई वर्षों से आपस में लड़ रहे थे और वे चुनाव से पहले अचानक एकसाथ आ गए।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले पांच वर्षों में भाजपा के कुशासन ने माकपा और कांग्रेस को एक साथ ला दिया है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है, इसका श्रेय आपको जाता है। माणिक सरकार ने कहा कि माकपा नीत वाम मोर्चा न केवल राज्य में बल्कि केंद्र से भी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहता है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख