Hanuman Chalisa

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

UN
सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (14:16 IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में एक प्रस्ताव के ज़रिये यह दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। यह उन सार्वभौमिक मूल्यों को बढ़ावा देने का अवसर है, जिससे आम नागरिकों के पास स्वतंत्र अभिव्यक्ति के ज़रिये अपनी राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक व्यवस्था को निर्धारित करने का अधिकार है।

इस वर्ष लोकतंत्र दिवस पर सुशासन व्यवस्था के लिए कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग किए जाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। महासचिव के अनुसार यदि एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो इसके ग़लत इस्तेमाल में निहित ख़तरों का लोकतंत्र, शान्ति व स्थिरता पर गम्भीर असर हो सकता है।

‘यह ग़लत व जानबूझकर फैलाई गई भ्रामक जानकारी के प्रसार से शुरू हो सकता है और नफ़रत भरी बोली व सन्देश फैल सकते हैं और तथाकथित डीप फेक (जानबूझकर तैयार की गई झूठी सामग्री) के इस्तेमाल से’

उन्होंने संस्थाओं को जवाबदेह बनाने मानवाधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने पर बल देते हुए चिन्ता जताई कि दुनिया भर में इन अधिकारों व मूल्यों पर प्रहार हो रहा है। ‘आज़ादी का क्षरण हो रहा है। नागरिक समाज के लिए स्थान सिकुड़ रहा है और अविश्वास की भावना बढ़ रही है’

एआई में निहित सम्भावनाएं : महासचिव के अनुसार एआई में सार्वजनिक भागीदारी, समानता, सुरक्षा व मानव विकास को प्रोत्साहन देने की भी सम्भावना है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जा सकता है और पहले से अधिक समावेशी नागरिक समाज को आकार दिया जा सकता है। इसके मद्देनज़र उन्होंने हर स्तर पर जोखिमों को कम करने और लाभ उठाने के लिए एआई की कारगर संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने की पैरवी की है।

सन्देश स्पष्ट है: एआई को मानवता की समानतापूर्ण व सुरक्षापूर्वक सेवा करनी होगी। उनके अनुसार सितम्बर महीने में यूएन मुख्यालय में ‘भविष्य की शिखर बैठक’ आयोजित की जा रही है, जोकि अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मज़बूती देने, भरोसे का निर्माण करने और मौजूदा व भावी पीढ़ियों की रक्षा का एक अवसर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चंपत राय और अनिल मिश्रा का राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान जल्द, नए के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान

वेनेजुएला में भूकंप से 235 मौतें; भारत ने भेजी मदद, Starlink ने फ्री इंटरनेट का किया ऐलान

अगला लेख