हलवे की रस्म के साथ शुरू हुई बजट की छपाई, 4 जुलाई को संसद में होगा पेश

Webdunia
शनिवार, 22 जून 2019 (16:47 IST)
नई दिल्ली। हलवे की पारंपरिक रस्म के साथ शनिवार को वर्ष 2019-20 के लिए आम बजट तैयार करने तथा बजट दस्तावेजों की छपाई की प्रक्रिया शुरू हो गई। 17वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का सत्र 17 जून से शुरू हो चुका है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 5 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा। 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आम चुनाव होने के कारण सरकार ने एक फरवरी को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में आज हलवे की रस्म हुई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने फीता काटकर रस्म की शुरुआत की तथा मंत्रालय के कर्मचारियों में हलवा बांटा।

इस रस्म के साथ ही बजट की तैयारी और छपाई से सीधे जुड़े अधिकारी तथा कर्मचारी लोकसभा में बजट प्रस्तुत किए जाने तक, वहीं रहेंगे। वे किसी से भी मिल नहीं सकेंगे तथा अपने फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। संसद में बजट पेश किए जाने के बाद ही उन्हें बाहर जाने की अनुमति होती है।

इस मौके पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त सचिव सुभाषचंद्र गर्ग, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय, वित्तीय सेवाओं के सचिव राजीव कुमार, मंत्रालय के अधिकारी और बजट की तैयारियों में लगे कर्मचारी मौजूद थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख