Hanuman Chalisa

चीन से सीमा पर तनाव के बीच रक्षा के लिए मामूली बजट

Webdunia
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (14:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट में रक्षा क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी करते हुए कुल 4 लाख 78 हजार 195.62 करोड़ रुपए का आंवटन किया है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि चार लाख 71 हजार 378 करोड़ रुपए थी। 

ALSO READ: बजट से बढ़ सकती है महंगाई, पेट्रोल-डीजल पर लगाया कृषि सेस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 4 लाख 78 हजार 195.62 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसमें से 3 लाख 37 हजार 961.49 करोड़ रुपए राजस्व के लिए तथा एक लाख 40 हजार 234.13 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि रक्षा बजट का एक लाख 15 हजार 850 करोड़ रुपए का हिस्सा पेंशन के लिए होगा। कुल बजट में करीब 7 हजार करोड रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है। यदि पेंशन के लिए आवंटित राशि को हटा दिया जाए तो रक्षा क्षेत्र के लिए बजट केवल तीन लाख 63 हजार करोड़ रुपए के आसपास बचता है।

ALSO READ: सड़क के रास्ते तमिलनाडु, केरल, बंगाल, असम को साधने की कोशिश
चीन के साथ पिछले दस महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध को देखते हुए यह माना जा रहा था कि रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में अच्छा खासा प्रावधान किया जाएगा, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इसे अधिक नहीं बढ़ाया गया है। इससे रक्षा खरीद और सेनाओं के आधुनिकीकरण पर असर पड़ने की संभावना है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख