नए भारत की नींव रखेगा बजट 2022-23 : अमित शाह

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (14:57 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार का वर्ष 2022-23 के लिए पेश बजट कोरोना महामारी के बाद के विश्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने और आजादी के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव रखेगा।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश किए जाने के बाद शाह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए नरेन्द्र मोदी जी और निर्मला सीतारमण जी का अभिनंदन करता हूं। 
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का यह बजट कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।
 
उन्होंने कहा कि बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना कोरोनाकाल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। वित्तीय घाटे का लक्ष्य 6.9% से घटाकर 6.4% करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत वित्तीय घाटे को 4% से नीचे लाने में सफल होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख