सकल कर राजस्व नवंबर के अंत तक बजट लक्ष्य का 65 प्रतिशत रहा, इंकम टैक्स का रहा विशेष योगदान

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (18:08 IST)
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में नवंबर 2022 तक सकल कर राजस्व बजट अनुमान का 65 प्रतिशत या 17.81 लाख करोड़ रुपए रहा है। मंगलवार को संसद में पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह जानकारी दी गई। समीक्षा के मुताबिक कर संग्रह बढ़ाने में कॉरपोरेट और व्यक्तिगत आयकर संग्रह का विशेष योगदान रहा।
 
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन द्वारा तैयार की गई समीक्षा में कहा गया है कि 2014 के बाद भारत के कराधान पारिस्थितिकी तंत्र में पर्याप्त सुधार हुआ है और अर्थव्यवस्था से प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले प्रोत्साहनों को हटा दिया है।
 
जीएसटी जैसे सुधारों, कॉरपोरेट कर में कमी, सरकारी संपत्ति कोषों तथा पेंशन कोषों को कर छूट और लाभांश वितरण कर को हटाने से व्यक्तियों और व्यवसायों पर कर का बोझ कम हुआ है। मोटे तौर पर सकल कर राजस्व में आधा हिस्सा रखने वाले प्रत्यक्ष कर संग्रह में अप्रैल से नवंबर 2022 तक 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।
 
समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों के दौरान प्रमुख प्रत्यक्ष करों में हुई वृद्धि, उनके दीर्घावधि औसत से काफी अधिक थी। सरकार का सकल कर राजस्व संग्रह अप्रैल-नवंबर, 2022 के दौरान 17.81 लाख करोड़ रुपए या पूरे साल के लक्ष्य 27.58 लाख करोड़ रुपए का 64.6 प्रतिशत रहा।
 
इसमें प्रत्यक्ष कर संग्रह की हिस्सेदारी 8.67 लाख करोड़ रुपए और अप्रत्यक्ष कर संग्रह की हिस्सेदारी 8.91 लाख करोड़ रुपए है। नवंबर 2022 तक केंद्र का माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह 5.57 लाख करोड़ रुपए था। यह 7.80 लाख करोड़ रुपए के पूरे वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 71.5 प्रतिशत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख