Budget 2025 : 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले को कितनी मिलेगी टैक्स में छूट, समझिए पूरा गणित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (17:29 IST)
Budget 2025 News : नई कर व्यवस्था के तहत अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 12 लाख रुपए सालाना कमाने वाले लोगों को 80,000 रुपए की बचत होगी। जिन लोगों की वार्षिक आय 24 लाख रुपए या इससे अधिक है। वे आयकर में 1.10 लाख रुपए बचा सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को आयकर से छूट देने और नई कर व्यवस्था के तहत कर स्लैब में फेरबदल करने की शनिवार को घोषणा की।
ALSO READ: new tax regime 2025 : 12 लाख रुपए सालाना आय पर नहीं लगेगा कोई कर, 1 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से हो जाएंगे बाहर
कितनी आय पर कितनी बचत : इस फेरबदल के हिसाब से सरकारी गणना के अनुसार, 13 लाख रुपए सालाना आय वाले लोग कर देनदारी पर 25,000 रुपए बचाएंगे। इसी तरह 14 लाख रुपए सालाना आय वाले लोग 30,000 रुपए, 15 लाख रुपए कमाने वाले 35,000 रुपए, 16 लाख रुपए कमाने वाले 50,000 रुपए और 17 लाख रुपए कमाने वाले 60,000 रुपए बचाएंगे।
 
वार्षिक आय 18 लाख रुपए होने पर बचत 70,000 रुपए, 19 लाख रुपए पर 80,000 रुपए, 20 लाख रुपए पर 90,000 रुपए, 21 लाख रुपए पर 95,000 रुपए, 22 लाख रुपए पर एक लाख, 23 लाख रुपए पर 1.05 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। 24 लाख रुपए से अधिक आय वालों को 1.10 लाख रुपए का कर लाभ मिलेगा।
 
सीतारमण ने अपने 2025-26 के बजट में नए कर स्लैब प्रस्तावित किए हैं, जिसके तहत 12 लाख रुपए तक की आय वाले लोगों को कोई कर नहीं देना होगा। वेतनभोगी वर्ग के लिए 75,000 रुपए की मानक कटौती को ध्यान में रखते हुए यह सीमा 12.75 लाख रुपए बैठेगी। 12 लाख रुपए से अधिक की आय होने पर नई कर व्यवस्था के तहत दाखिल किए जाने वाले कर के स्लैब को संशोधित किया गया है।
ALSO READ: budget 2025 : सस्ती होंगी EV कारें, बजट में बड़ा ऐलान, जानिए कितने गिरेंगे दाम
नए कर स्लैब के तहत अगर 12 लाख रुपए से अधिक आय होती है तो उस व्यक्ति की शुरुआती चार लाख रुपए तक की आय पर छूट होगी। चार से आठ लाख रुपए के बीच अर्जित आय पर पांच प्रतिशत कर लगाया जाएगा, 8-12 लाख रुपए पर 10 प्रतिशत, 12-16 लाख रुपए पर 15 प्रतिशत, 16 से 20 लाख रुपए तक की आय पर 20 प्रतिशत, 20-24 लाख रुपए तक पर 25 प्रतिशत और 24 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत आयकर लगाया जाएगा। इनपुट भाषा (Edited by: Sudhir Sharma) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Union Budget 2025 : जेलों का होगा आधुनिकीकरण, बजट में 300 करोड़ रुपए आवंटित

new tax regime 2025 : 12 लाख रुपए सालाना आय पर नहीं लगेगा कोई कर, 1 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से हो जाएंगे बाहर

मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले मध्यप्रदेश के नेता?

इंदौर एयरपोर्ट ने मारी उछाल, देश में आया दूसरे नंबर पर, नंबर वन बनने से है इतना दूर

Union Budget 2025-26 : वित्तमंत्री सीतारमण ने पेश किया 50.65 लाख करोड़ रुपए का बजट

अगला लेख