Union Budget 2025 : जेलों का होगा आधुनिकीकरण, बजट में 300 करोड़ रुपए आवंटित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (17:15 IST)
Union Budget 2025-26 : केंद्र ने शनिवार को अगले वित्त वर्ष के दौरान जेलों के आधुनिकीकरण के लिए 300 करोड़ रुपए के बजटीय आवंटन का प्रस्ताव रखा, जो चालू वित्त वर्ष के बराबर ही है, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 75 करोड़ रुपए कर दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि वह आपराधिक न्याय प्रणाली में जेलों के महत्व के कारण कुशल जेल प्रबंधन और सुधारात्मक प्रशासन को अत्यधिक महत्व देता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार यह बजटीय प्रावधान ‘जेलों के आधुनिकीकरण पर परिव्यय’ के लिए है।
 
वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने जेल आधुनिकीकरण के लिए शुरू में 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 75 करोड़ रुपए कर दिया गया। वित्तवर्ष 2023-24 के दौरान जेलों के आधुनिकीकरण के लिए 86.95 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी।
ALSO READ: मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले मध्यप्रदेश के नेता?
केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि वह आपराधिक न्याय प्रणाली में जेलों के महत्व के कारण कुशल जेल प्रबंधन और सुधारात्मक प्रशासन को अत्यधिक महत्व देता है। मई 2023 में, गृह मंत्रालय ने उच्च सुरक्षा जेल, खुली जेल की स्थापना और प्रबंधन तथा ‘दुर्दांत अपराधियों और आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से समाज की रक्षा’ के प्रावधानों के साथ एक व्यापक ‘आदर्श कारागार अधिनियम’ को अंतिम रूप दिया था।
ALSO READ: Union Budget 2025-26 : वित्तमंत्री सीतारमण ने पेश किया 50.65 लाख करोड़ रुपए का बजट
इसकी विशेषताओं में अच्छे आचरण को प्रोत्साहित करने के लिए कैदियों को कानूनी सहायता, ‘पैरोल’, ‘फरलो’ और समयपूर्व रिहाई आदि का प्रावधान शामिल है। इसमें कैदियों के व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास तथा समाज की मुख्य धारा में फिर से शामिल करने पर भी बल दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

new tax regime 2025 : 12 लाख रुपए सालाना आय पर नहीं लगेगा कोई कर, 1 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से हो जाएंगे बाहर

मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले मध्यप्रदेश के नेता?

इंदौर एयरपोर्ट ने मारी उछाल, देश में आया दूसरे नंबर पर, नंबर वन बनने से है इतना दूर

Union Budget 2025-26 : वित्तमंत्री सीतारमण ने पेश किया 50.65 लाख करोड़ रुपए का बजट

budget 2025 : सस्ती होंगी EV कारें, बजट में बड़ा ऐलान, जानिए कितने गिरेंगे दाम

अगला लेख