Hanuman Chalisa

उप्र चुनाव : छठे चरण में माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर

संदीप श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश में अब छठे चरण का चुनाव होना है, जिसमें सात जिलों की 49 सीटों में प्रदेश के जिन माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वे हैं भाजपा के सांसद योगी आदित्य नाथ, बसपा के पूर्व विधान परिषद् अध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय, सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जो कि सपा छोड़ अब बसपा में आ गए अम्बिका चौधरी, सपा में ही मंत्री रहे नारद राय भी पार्टी छोड़ बसपा में शामिल हुए, बाहुबली मुख़्तार अंसारी व अफजल अंसारी, सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव राम गोविन्द चौधरी व बलराम यादव हैं। 
छठे चरण का चुनाव चार मार्च को होगा जिसके लिए बड़े-बड़े राजनीतिक धुरंधर अपने-अपने तरह से चुनावी हवा का रुख तैयार कर रहे हैं जिससे बाजी उनके हाथ में एक बार फिर से आ जाए। हवा के रुख के साथ मतदाता का क्या रुख होगा, यह तो 11 मार्च को परिणाम आने पर ही पता चलेगा। 
 
छठे चरण के चुनाव में गोरखपुर व आजमगढ़ मंडलों के सात जिले महराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया जिलों की 49 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, छठे चरण के मतदान में जिन सात जिलों की 49 सीटों पर चुनाव होना है। सपा को इस बार प्रतिष्ठा बचाने एवं जबरदस्त चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि विगत 2012 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटों में से 27 सीटें सपा, 9 सीटें बसपा, 7 भाजपा, 4 कांग्रेस व दो अन्य के खाते में गई।
 
इस बार के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन भी है, उसके बाद भी सपा की राहें आसान नहीं हैं, वहीं गोरखपुर व आसपास के जिलों में अपनी जबरदस्त पकड़ रखते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सांसद योगी आदित्य नाथ अपने पूरे दमखम में अपना दबदबा किसी प्रकार से कम होने नहीं देंगे, वहीं बसपा में अपने दल कौमी एकता दल सहित बाहुबली मुख़्तार अंसारी भी जेल में रहते हुए चुनाव के मैदान में चुनाव लड़ रहे व उनके भाई अफजल अंसारी का भी मऊ जिला व उसके आसपास के क्षेत्रों में दबदबा कम नहीं है और न ही वे उसे कम होने देंगे। कुल मिलाकर इस चरण का मुकाबला त्रिकोणात्मक नजर आ रहा है। अब मतदाता किससे क्या हासिल करते हैं, इसके लिए थोड़े इंतजार कीजिए। 

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख