Hanuman Chalisa

अखिलेश ने मोदी को दी बहस की चुनौती

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (14:14 IST)
बलरामपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सूबे के विकास के मुद्दे पर सीधी बहस की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के लोग चुनाव का मैदान हार चुके हैं इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है।
 
अखिलेश ने तुलसीपुर सीट से सपा प्रत्याशी मसूद खां के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री अगर बहस करना चाहते हैं, तो इधर-उधर की बात न करें। हम तो खुला कहते हैं कि अगर प्रधानमंत्री विकास कार्यों में हमसे बहस करना चाहें, तो हम तैयार हैं। हम पूछते हैं कि आपने उत्तरप्रदेश में क्या काम किया? हम भी बताएंगे कि हमने क्या किया?
 
उन्होंने कहा कि खिसियाता वही है, जो लड़ाई हार जाता है। पुरानी बातें वहीं करता है, जो पिछड़ जाता है। प्रधानमंत्रीजी, हमारे उत्तरप्रदेश को मत उलझाइए। अगर आप उत्तरप्रदेश के गोद लिए हुए बेटे हैं, तो हम तो उत्तरप्रदेश के ही हैं, हमें कौन गोद लेगा? 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कितने बड़े पद पर हैं और वे झगड़ा हमसे कर रहे हैं। भाजपा वाले लोग मैदान में हार चुके हैं इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। वे चुनाव को न जाने किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। हम तो उसे सिर्फ विकास के रास्ते पर जाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि हमने तो 'क' से कबूतर पढ़ा है। आप हमें क्या पढ़ा रहे हैं? इस बार उत्तरप्रदेश की जनता आपका कबूतर उड़ा देगी।
 
उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले बताएं कि पहले तो आप लैपटॉप को झुनझुना बोलते थे, अब आपने उसे अपने घोषणापत्र में क्यों शामिल कर दिया? भाजपा कहती है कि हमने भेदभाव से लैपटॉप बांटा। आप किसी से भी पूछ लीजिए कि मेधावी बच्चों को लैपटॉप मिला कि नहीं। भाजपा से ज्यादा गुमराह करने वाला कोई नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पता ही नहीं है कि पुलिस 100 नंबर से भी चल रही है। हम स्वीकार करते हैं कि कुछ गड़बड़ियां हैं, मगर 100 नंबर उन्हें सुधारने वाला भी है। आने वाले समय में पुलिस की जो बुराई है, उसे भी 100 नंबर से ठीक करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हम पर आरोप लगता है कि हमने कांग्रेस को सीटें ज्यादा दे दीं। हम मजबूत दोस्ती करना चाहते हैं। जब तक बड़ा दिल नहीं होगा, तब तक मजबूत दोस्ती नहीं हो सकती। हम जनता से अपील करेंगे कि आप भी चुनाव में बड़े दिल से हमसे दोस्ती निभाइएगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा सत्ता में आने पर गरीबों के इलाज का पूरा खर्च सरकार देगी। उनकी सरकार ने तो प्रदेश के उन लोगों की भी मदद की है जिन्होंने मुंबई और दिल्ली में इलाज कराया था।
 
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में दोबारा आने पर वे 1 लाख नौजवानों को पुलिस में भर्ती करेंगे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों को नियमित करेंगे। सरकारी स्कूलों में हफ्ते में 1 दिन दूध और 1 दिन फल दिया जा रहा है। आने वाले समय में हम प्राथमिक स्कूलों में हर बच्चे को हर महीने 1 किलो सूखा दूध और 1 किलो घी देंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

अगला लेख