Hanuman Chalisa

मोदी ने विकास के नाम पर झाडू़ पकड़ाई, योग कराया : अखिलेश

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2017 (15:26 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 'अच्छे दिनों' की परिभाषा पूछते हुए कहा कि अपने 3 साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही इस सरकार ने लोगों को विकास के बहाने झाडू़ पकड़ाई और योग कराया।
 
अखिलेश ने यहां 'छोटे लोहिया' के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपा का चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि चुनाव आने पर दूसरे दलों के लोग न जाने कौन-कौन सी बातें कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि गांव, गरीब और अल्पसंख्यकों की चिंता किसने की।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया, सबका साथ सबका विकास की बात कही, अब तो 3 साल हो रहे हैं, चुनाव आ रहा है तो हो सकता है कि बजट में कुछ नई चीजें दे दें लेकिन उत्तरप्रदेश की जनता अच्छे दिन ढूंढ रही है। विकास के बहाने कभी झाडू़ पकड़ा दी तो कभी योग करा दिया। बहाने कैसे-कैसे चल रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जैसे-जैसे दिन देखने थे, देख लिए, बहुत कम समय में देख लिए लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि अच्छे दिन की परिभाषा क्या है? आपने (भाजपा) उत्तरप्रदेश को बरबाद करने की बहुत कोशिश की, बहुत चाहा कि माहौल को दूसरी तरह का बना दिया जाए, लेकिन हमनें ऐसा नहीं होने दिया। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा 'डिजिटल इंडिया' की बात करती है, लेकिन उसने इसे जमीन पर उतारने के लिए कुछ नहीं किया। जहां तक 'कैशलेस सोसाइटी' की बात है तो वह स्मार्टफोन के साथ-साथ हमारे लैपटॉप से भी हो सकता है। विकास के मामले में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं है। जनता एक बार फिर उनकी सरकार बनवाए तो संतुलित विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख