Hanuman Chalisa

मोदी से बोले अखिलेश, मैंने साइकिल चलाना सीख लिया है...

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (14:17 IST)
मैनपुरी। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उन्हें कठघरे में खड़ा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए और साम्प्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए सपा ने कांग्रेस से समझौता किया है और हार का अंदाजा हो जाने की वजह से मोदी गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं।
 
अखिलेश ने गुरुवार को मैनपुरी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि मोदी जी ने कन्नौज में कहा कि हमने कांग्रेस से दोस्ती करके नासमझी की। हमने यह इसलिए किया ताकि हमारे लोगों के अंदर से सरकार बनाने को लेकर भ्रम और दुविधा निकल जाए। हमने सरकार बनाने के लिए और साम्प्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए कांग्रेस से समझौता किया है।'
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी वर्ष 1984 की याद दिला रहे हैं। उन्हें इतनी दूर जाने की क्या जरूरत थी। अगर आपको हमें ही कांग्रेस के प्रति गुस्सा दिलाना था तो आप हमें फिरोजाबाद वाली बात याद दिला देते। वहां उपचुनाव में कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष (राज बब्बर) ने हमें हराया था। ये इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि इस बार उत्तर प्रदेश का चुनाव उन्होंने खो दिया है। अब उनके पास और कोई रास्ता नहीं है।'
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मुझे अनुभव नहीं है, इसीलिए मैंने कांग्रेस से गठबंधन किया। याद रखना साथियों, साइकिल तभी सीख पाते हो, जब एक बार गिर जाते हो। हम कम से कम साइकिल चलाना तो सीख ही गए हैं। हम साइकिल इतनी तेज चला सकते हैं कि ना हाथी ही आसपास आ सकता है और ना ही कमल वाले आ सकते हैं।
 
मालूम हो कि मोदी ने कल कन्नौज में अपनी जनसभा में कहा था कि मुलायम वर्ष 1984 में जब विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे, तब उनके कड़े विरोध से तंग आकर कांग्रेस ने चार मार्च 1984 को मुलायम पर गोलियां चलवाई थीं मगर वह बच गए थे। अखिलेश कुर्सी के मोह में अपने बाप पर हमला कराने वाले लोगों की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख