Hanuman Chalisa

'साइकिल' छोड़ पकड़ा 'हाथी'

अवनीश कुमार
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (14:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में शनिवार को उस समय समाजवादी पार्टी को झटका लगा, जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुलायम खेमे के अंबिका चौधरी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा में सामिल हो गए हैं।
 
सबसे खास बात यह है कि अंबिका चौधरी मुलायम और शिवपाल के करीबी माने जाते थे। अखिलेश और शिवपाल के बीच चली तनातनी में उनका भी विकेट गिरा था, हालांकि उन पर जमीन कब्जाने का आरोप भी लगा था। 
 
बहुजन समाज पार्टी ज्वॉइन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंबिका चौधरी ने बताया कि कुछ महीनों से जो कुछ भी समाजवादी पार्टी में हो रहा है, उससे कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश में मजबूत हो रही है और साइकिल की जंग के चलते सेक्यूलर शक्तियां कमजोर हुईं।
 
यही वजह है कि दलित और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है। वे यहीं नहीं रुके तथा उन्होंने कहा कि जिस वजह से समाजवादी पार्टी सत्ता में आई थी, वे सारी बातें समाजवादी पार्टी भूल चुकी है। अंबिका चौधरी ने कहा कि वे मुलायम सिंह के करीबी रहे हैं, लेकिन जिस तरह से अखिलेश और उनके समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव का अपमान किया, उससे वे दुखी हैं। 
 
अंबिका चौधरी को पार्टी में ज्वॉइन कराने के बाद मायावती ने कहा कि जितना सम्मान उन्हें समाजवादी पार्टी में मिला, उससे कहीं ज्यादा बसपा में दिया जाएगा। मायावती ने उन्हें उनकी सीट बलिया से बसपा का प्रत्याशी भी घोषित किया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

आंधी-बारिश से यूपी में हुए नुकसान पर योगी का एक्शन, मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश

मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा, 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

अगला लेख